Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 08, 2026 | New Delhi —
Automobile

Hyundai ने नए फीचर्स के साथ की कार लॉन्च।।

March 10, 2023 • Megha Jain• 1 min read
aarra

Hyundai ने भारतीय बाजार में Grand i10 NIOS के Sportz Executive वेरिएंट को लॉन्च किया है. i10 के नए वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. आइए जानते हैं नई Hyundai Car के फीचर्स और कीमत के बारें में…

भारत में 2019 में लॉन्च होने के बाद से Grand i10 NIOS हुंडई के सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल्स में से एक है। सेल बढ़ाने और कॉस्ट को कंट्रोल में रखने के लिए कार का स्पोर्ट्ज एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च किया गया है

नए वेरिएंट में Sportz मॉडल के कुछ एलिमेंट्स अब भी मौजूद हैं. इसमें स्कल्पटेड हुड, हनीकॉम्ब-मेश ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, बम्पर-माउंटेड LED DRL, ORVM, डिजाइनर अलॉय व्हील्स और रैप-अराउंड LED टेललैंप्स मिलते हैं

कार के केबिन में डुअल-टोन डैशबोर्ड, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, मैनुअल AC, पावर विंडो, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलता है. इसमें 4 सेफ्टी एयरबैग मिलते हैं.

नए वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC), ABS, EBD, लोड लिमिटर्स के साथ सीटबेल्ट प्री-टेंशनर्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), स्पीड और इम्पैक्ट-सेंसिंग डोर लॉक्स, रियर-व्यू कैमरा और इंजन इमोबिलाइजर जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं.

क्या हैं कीमत

Sportz Executive के मैनुअल मॉडल की कीमत 7,16,400 रुपये और ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत 7,70,200 रुपये है. यह कीमत एक्स-शोरूम के मुताबिक है. 

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join