Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, May 19, 2026 | New Delhi
Lifestyle

Tanning ने खराब कर दी है आपके चेहरे की खूबसूरती, तो इन टिप्स की मदद से करें इसे दूर, जानिए डीटेल्स

April 4, 2024 Sneha 1 min read
Tanning

Home Remedies For Tanning Removal:

गर्मियों के मौसम में हम सभी को अक्सर Taning टैनिंग हो ही जाती है. धूप में जाने से हमारी स्किन काली पड़ने लगती है जिससे कि चेहरे की सुंदरता कही गायब सी हो जाती है. ऐसे में Tanning टैनिंग को हटाने के लिए लोग अक्सर बहुत से उपाय करते है जिससे कि इसे रिमूव किया जा सके. परंतु महंगे ट्रिटमेंट के बाद भी ये टैनिंग जाने का नाम नही लेती है. ऐसे में अगर आप भी अपने फेस की टैनिंग से काफी ज्यादा परेशान है, तो ये खबर आपके लिए है. जिसमें कि हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और उपायों के बारें में बतानें के लिए जा रहे है जिनकी मदद से आप अपने फेस की टैनिंग केा आसानी से दूर कर सकते है. वहीं ये कुछ Home Remedies घरेलू नुस्खे है जिनका कोई साइड इफेक्ट भी नही होता है. तो आइए जानते है.

Aloe Vera Gel एलोवेरा जेल और नींबू का रस

फेस पर बहुत ज्यादा टैनिंग होने पर आपको Aloe vera Gel एलोवेरा जेल के अंदर नींबू का रस मिलाकर के लगाने से आपकी टैनिंग को हटाया जा सकता है. बतादें, कि नींबू के अंदर विटामिन सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिससे कि आसानी से टैनिंग को हटाया जा सकता है. इसके अलावा इससे आपके फेस पर ग्लो भी बरकरार रहता है.

इस तरह से तैयार करें सबसे पहले आपकेा एक बाउल के अंदर एलोवेरा जेल को निकाल लेना है. जिसमें कि आपको थोड़ा सा नींबू निचोड़ना होगा. इसके बाद में आपको इसे अच्छे से मिक्स कर लेना है. कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए इसे अपने फेस पर आप अप्लाई करें. इसके बाद में ठंडे पानी से अपने चेहरे को वाॅश कर लें.

इसके अलावा आप अपने फेस पर टैनिंग को रिमूव करने के लिए खीरे और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते है.

ऐसे बनाए खीरे और Aloe Vera Gel एलोवेरा जेल का फेस पैक

एक बाउल के अंदर एलोवेरा जेल मिक्ल करें. जिसके अंदर आपको खीरे केा अच्छे से कद्दूकस कर लेना है. आपको बतादें, कि इस कद्दूकस किए हुए खीरे को आप एलोवेरा जेल के साथ में अच्छे से मिक्स कर लें. जिसे आप अपने चेहरे, हाथों और पैरों पर भी अप्लाई कर सकते है. इसके बाद में आपको कुछ देर के बाद अपने फेस और हाथों, पैरों को पानी से साफ कर लेना है. ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करने से आपकी टैनिंग पूरी तरह से रिमूव हो सकती है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join