Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 20, 2026 | New Delhi
Automobile

Hero Electric लॉन्च करने वाला है धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, धांसू फीचर्स से होगा धमाका

March 13, 2023 Megha Jain 1 min read
scoote

अब इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालो के लिए ak खुशखबरी हैं।Hero Electric एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है.. नए.साल का आगाज हो चुका है। ऐसे में अगर आप नए साल के मौके पर अपने घर एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। 

बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण लोगों का झुकाव इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर हो रहा हा। इसी को देखते हुए ऑटो कंपनियां भी मार्केट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर रही हैं। इसी बीच दिग्गज टू व्हीलर कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक ने रविवार, 12 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को टीज किया है। कंपनी अपने इस इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 15 मार्च को लॉन्च कर सकती है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में…

कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर इमेज पर नजर डालें तो अपकमिंग ई-स्कूटर में फ्रंट काउल के टॉप पर एक एलईडी हेडलैंप लगा है, जबकि इसके बीच में एलईडी टर्न इंडीकेटर्स हैं। इसके साथ ही इमेज से पता चलता है कि हेडलैम्प, टर्न इंडिकेटर डिजाइन और फ्रंट काउल हीरो ऑप्टिमा की तरह दिखते हैं। टीजर में फ्रंट डिस्क ब्रेक, कर्वी सीट्स, थिक ग्रैब रेल और ब्लू पेंट थीम के साथ अलॉय व्हील्स देखने को मिल रहा है।

Hero Electric ने किया  ट्वीट

हीरो इलेक्ट्रिक द्वारा किए गए ट्विट से लगता है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके डिटेल्स के बारे में खुलासा नहीं किया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हम इंटेलिजेंट एंड सस्टेनेबल मोबिलिटी के एक न्यू एरा के लिए तैयार है

हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री

इस साल यानी 2022 के फरवरी महीने में हीरो इलेक्ट्रिक ने इंडियन मार्केट में 5,861 यूनिट इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की है। जबकि कंपनी ने इससे पिछले महीने जनवरी में 6,393 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में गिरावट आई है। इस वित्त वर्ष में हीरो इलेक्ट्रिक ने संचयी (cumulative) रूप से कुल 80,954 यूनिट की इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की है।

दरअसल, हम यहां हिरो के जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात कर रहे हैं वह हीरो इलेक्ट्रिक एई-8 (Hero Electric AE-8) है। कंपनी अपने इस स्कूटर धांसू लुक और दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में पेश करेगी। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर  80 से 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। यानी आपके खर्चे में काफी कमी आने वाली है।

Hero Electric AE-8 के फीचर्स

हीरो के इस दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बात करें तो इसमें फुल-एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं अगर रेंज की बात करें तो यह एक बार फुल चार्ज करने पर 80 से 100Km तक चल सकती है। स्पीड की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है।

हीरो इलेक्ट्रिक एई-8 की कीमत और लॉन्चिंग डेट

कीमत की बात करें तो हीरो अपने इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 70 हजार रुपए तक की कीमत पर पेश कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 12 जनवरी, 2023 को लॉन्च होने हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस स्कूटर की कीमत और लॉन्चिंग डेट के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इतना साफ है कि यह स्कूटर इसी महीने दस्तक दे सकती है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join