Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jul 13, 2026 | New Delhi
Lifestyle

Hair Care: इन घरेलू नुस्खों के साथ एलोवेरा जेल बालों में लगाएं और पाएं लंबे बाल

December 26, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 12 26 10 10 45 516

नई दिल्ली: हर एक महिला या फिर लड़की यही चाहती है कि उसके बाल एकदम शाइन करें और लंबे मजबूत रहें. तो अगर आप भी अपने बालों को जड़ से मजबूत और लंबे करना चाहते है तो आज इस खबर में हम आपको बताने वाले है एलोवेरा जेल के घरेलू नुस्खे जिसको आप इस्तेमाल कर अपने बालों को नेचुरल तरीके से लंबा और मजबूत कर सकते है. तो आइए जानें पूरे नुस्खे पूरे विस्तार से.

सीधा लगाएं एलोवेरा

अगर आप एलोवेरा जेल का सीधे सीधे इस्तेमाल भी अपने बालों में करेंगे तो इससे आपके बालों को पूरी सीधी तरह से पोषण मिलेगा. इस पोषण से आपके बाल घने और मजबूत होंगे.

प्याज का रस

अगर आप एलोवेरा जेल में प्याज के रस को मिलाकर लगा लेंगे तो इससे आपके बालों को भरपूर तरीके से वो पोषण तत्व प्रपात होने वाले है, जो बालों को नेचुरल तरीके से लंबा करने के लिए चाहिए होते है. प्याज के रस के अंदर मौजूद सल्फर के गुण और एलोवेरा में मौजूद पोषण दोनों आपके बालों की लंबा घना और मजबूत करने का काम करते है.

गुलाब जल

अक्सर आपने गुलाब जल का इस्तेमाल अपने फेस की ब्यूटी के लिए किया होगा. लेकिन अगर आप गुलाब जल का यूज एलोवेरा में मिलाकर अपने बालों में करेंगे तो इससे आपके बाल बड़े भी होंगे. साथ ही आपकी हैरफॉल वाली दिक्कत भी दूर होगी.

बादाम का तेल

अगर आप एलोवेरा जेल के अंदर बादाम का तेल मिक्स करेंगे और इसको आप बालों में लगाएंगे तो इससे आपके बाल मजबूत होने के साथ साथ दो गुनी तेजी से लंबे होंगे.

सरसों का तेल

अगर आप सरसों का तेल और एलोवेरा जेल का यूज एक साथ मिलाकर करेंगे तो यह नुस्खा आपके बालों को शाइन देगा और साथ ही अपने बाल घने होंगे. आप इस सभी नुस्खे को आजमाकर अपने बालों को जल्द से जल्द लंबा कर सकते है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join