Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, May 13, 2026 | New Delhi
Business

Govt Schemes : इन बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार देती है लोन,जानिए पूरी डिटेल्स

October 8, 2024 Sarita Singh 1 min read
Untitled design 2024 10 08T161619.899

Govt Schemes

Govt Schemes सरकार की तरफ से कई योजनाएं अपने नागरिको के लिए लागू की जाती रहती हैं ,अपने देश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार की तरफ से कई योजनाएं लाई गई हैं इन योजनाओं का प्रमुख उद्देश्य बेरोजगारी को कम करना है और भारत में युवाओं को रोजगार प्रदान करना है।

भारत कृषि प्रधान देश है कृषि को बढ़ावा देने के लिए भी कई तरह के लोन दिए जाते हैं, इसके साथ हे व्यवसाय को बढ़ाने के लिए और नया व्यवसाय करने के लिए भी कई तरह के लोन दिए जाते हैं आईए जानते हैं सरकार के द्वारा दिए जाने वाले कुछ लोन योजनाओं के बारे में –

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है वहीं बिजनेस को बढ़ाने के लिए भी और नॉन कॉरपोरेट और गैर कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए भी लोन प्रदान करती है इसके साथ-साथ लोन में सब्सिडी भी दी जाती है।

इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी इसके अंतर्गत पहले 10 लाख रुपए का लोन दिया जाता था लेकिन अब इसे दुगना कर दिया गया है ,प्रधानमंत्री मुद्रा लोन में तीन कैटेगरी में लोन दिया जाता है शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण लोन।

शिशु लोन -शिशु लोन में आप 50,000 तक का लोन बिजनेस शुरू करने के लिए ले सकते हैं और आपको किसी गारंटी की आवश्यकता नहीं होती है।

किशोर लोन -इस लोन के लिए आप 50000 से लेकर 5,00,000 तक का लोन ले सकते हैं

तरुण लोन– इस लोन के लिए आप 5 लाख से लेकर 20 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं वहीं आपको इस योजना में आपको 9% से 12% तक के ब्याज दर पर लोन दिया जाता है.

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन आपको किसी भी छोटे या बड़े बिजनेस को शुरू करने के लिए दिया जाता है, जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के नागरिक आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.mudra.org.in पर भी जाकर आवेदन कर सकते हैं .

Untitled design 2024 10 08T162005.237

एमएसएमई लोन स्कीम

एमएसएमई लोन स्कीम में सरकार की तरफ से बिजनेस को बढ़ाने के लिए लोन दिया जाता है इसमें एक करोड़ तक का लोन दिया जाता है, एमएसएमई लोन को व्यवसाय को बढ़ाने के लिए दिया जाता है जिसमें आपको 7.5% से लेकर 16.25% की दर तक ब्याज दिया जाता है इस योजना के लिए अधिकतम 500 करोड़ तक का लोन लिया जा सकता है .

इसमें आपको एक करोड रुपए के लोन में 15 लाख रुपए तक की सब्सिडी जाती है ,इस योजना के अंतर्गत उन व्यवस्थाओं को शामिल किया गया है जो कच्चे माल से तैयार माल बनाते हैं और विनिर्माण उत्पादन में 45% और निर्यात में 40% का योगदान देते हैं उन व्यवस्थाओं को इसमें शामिल किया गया है .

govt schemes

क्रेडिट गारंटी योजना

क्रेडिट गारंटी योजना केंद्र सरकार की चलाई जाने वाली योजना है जिसमें जिसमें सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए ऋण गारंटी योजना की शुरुआत की गई थी इसकी शुरुआत 2000 में हुई है ,क्रेडिट गारंटी योजना में जिन कारोबारी का लोन 5,00,000 तक का होता है उन कारोबारी के लोन पर 85% तक का गारंटी दी जाती है।

वही इस स्कीम में महिला कारोबारी को 5,00,000 तक के लोन पर 80% की गारंटी दी जाती है . इस योजना के द्वारा बैंकों को व्यापार करने वाले लोगों को बैंकों के द्वारा जमानत मुक्त ऋण देने के लिए गारंटी प्रदान किया जाता है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join