Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Technology

Google Pixel में आएगा नया फीचर। बिना ऐप ओपन किए ले सकेंगे Uber Ride की जानकारी।

May 30, 2023 Rupali Parihar 1 min read
google pixle

टेक कंपनी Google अपने पिक्सल यूजर्स के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से नए फीचर्स पेश करती है। इसी कड़ी में कंपनी अपने यूजर्स के लिए फीचर में एक नया विकल्प जोड़ने जा रही है। अगर आप भी Google Pixel इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी नए अपडेट के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए।

क्या है Ridesharing?

गूगल पिक्सल के लिए लाया जा रहा नया फीचर यूजर्स को उनकी उबर राइड में मदद करेगा। इस फीचर की मदद से यूजर उबर राइड बुक करने पर आसानी से जान सकेगा की कैब कितनी देर में लोकेशन पर पहुंचेगी। फीचर का टोगल ऑन करने के बाद यूजर को कैब के ऐप पर अलग से बार-बार जाने की जरूरत नहीं होगी।

लॉक स्क्रीन पर कैसे ली जा सकती हैं जरूरी जानकारियां?

पिक्सल 3 और इसके बाद के डिवाइस में गूगल का एट अ ग्लान्स फीचर बाय डिफॉल्ट मिलता है। एट अ ग्लान्स फीचर की मदद से यूजर्स को लॉक स्क्रीन पर सभी जरूरी जानकारियां मिल जाती हैं।

इस तरह आप एक नज़र में सुविधा को चालू और बंद कर सकते हैं।

शीर्ष होम स्क्रीन पर ‘एट ए ग्लेंस’ फीचर को दबाकर रखें।

यहां आपको ‘कस्टमाइज’ पर टैप करना होगा।

अब ‘एट ए ग्लेंस’ में सेटिंग पर टैप करें

आप सुविधा श्रेणी में विषय और श्रेणी को चालू या बंद कर सकते हैं।

दूसरे विकल्प और श्रेणी के लिए नीचे स्क्रॉल करें। यहां आपको See more features पर टैप करना है।

यहां एक नजर में चालू और बंद किया जा सकता है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join