Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Sat, Apr 25, 2026 | New Delhi ☀
Business

सोना हुआ सस्ता, वहीं चांदी के भी घटे दाम, जानिए डीटेल्स

March 16, 2024Sneha 1 min read
Gold Price Today 6

Gold Price Today: आपको बतादें, कि आज यानि 16 मार्च के दिन एक बार फिर से सोने के दाम में हल्की गिरावट देखनें को मिल रही है. जहां पर मार्केट में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के लिए 10 रूपये की गिरावट देखनें को मिल रही है. ऐसे में आज मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का दाम मार्केट में प्रति 10 ग्राम के लिए 66,250 के दाम पर पहुंच चुका है. इसके साथ ही में चांदी के दाम में भी कुछ हद तक गिरावट देखनें को मिली है. जहां पर आज मार्केट में चांदी का दाम 100 रूपये की गिरावट के साथ प्रति किलो के लिए 76,900 रूपये पर पहुंच चुका है. जानिए आपके शहरों में क्या है सोने का दाम

दिल्ली में सोने की कीमतें

राजधानी में अगर आप आज सोना खरीदनें के लिए जाते है, तो आपको 22 कैरेट की कैटेगरी में 10 ग्राम गोल्ड के लिए 60,740 रूपये तक की कीमतें चुकानी पड़ सकती है. इसके साथ ही में 24 कैरेट की श्रेणी में आज कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने के लिए 66,250 रूपये तक की हो चुकी है.

चेन्नई में आज सोने का भाव

तमिल नाडू के चेन्नई में आज सोने का भाव कुछ इस प्रकार से है, यहां 22 कैरेट गोल्ड अगर आप खरीदते है, तो आपकेा प्रति 10 ग्राम पर 61,340 हजार रूपये तक की कीमतें अदा करनी पड़ सकती है. इसके साथ ही में अगर आप 24 कैरेट की श्रेणी में गोल्ड खरीद रहे है, तो आपको प्रति 10 ग्राम के लिए 67,920 रूपये देने पड़ सकते है.

मुंबई में आज सोने का भाव

आर्थिक राजधानी में सोने का भाव आज 24 कैरेट के लिए 60,590 रूपये प्रति 10 ग्राम का हो चुका है. इसके साथ ही में 22 कैरेट की कीमतें यहां पर आज 66,100 रूपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है.

गुजरात के अहमदाबाद में क्या है गोल्ड का दाम

अन्य शहरों में अगर सोने की कीमतों को देखा जाए, तो आज अहमदाबाद में सोने का भाव कुछ इस प्रकार से बिजनेस कर रहा है. यहां पर 22 कैरेट की कैटेगरी में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम के लिए 60,640 हो चुका है. इसके साथ ही में 24 कैरेट की कीमतें यहां पर प्रति 10 ग्राम के लिए 66,150 रूपये तक की हो चुकी है

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join