Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

Ganpati Visarjan 2024: क्यों नहीं होनी चाहिए बप्पा की पीठ घर की ओर? जानें विसर्जन के नियम और महत्व

September 16, 2024 Durgesh Yadav 1 min read
Ganpati Visarjan 2024

मुख्य खबर

भगवान गणेश की पूजा और उनके विसर्जन से जुड़े धार्मिक नियमों का पालन करना हर भक्त के लिए जरूरी माना जाता है. गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan) भाद्रपद शुक्ल पक्ष के 14वें दिन अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मनाया जाता है. इस साल गणेश विसर्जन 17 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश की मूर्ति का विधिपूर्वक विसर्जन किया जाता है.

ganesh2 5

गणपति विसर्जन का महत्व

गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया जाता है और 10 दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना की जाती है. 10वें दिन अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित किया जाता है. यह अवसर गणेश जी को सम्मानपूर्वक विदाई देने और अगले वर्ष फिर से उनके आगमन की प्रार्थना करने का होता है.

विसर्जन के दौरान भगवान गणेश का मुख किस दिशा में होना चाहिए?

गणपति विसर्जन के दौरान कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। जब भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है, तब ध्यान रखना चाहिए कि बप्पा का मुख घर की ओर होना चाहिए और उनकी पीठ बाहर की ओर. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर गणेश जी की पीठ घर की ओर होती है, तो इसे अशुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि गणेश जी की पीठ में दरिद्रता का वास होता है, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है.

ganesh3 6

गणपति विसर्जन से पहले क्या करें?

गणेश विसर्जन से पहले परिवार के सभी सदस्य एकत्रित होकर भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करते हैं. परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाती है और सभी कष्टों और गलतियों के लिए क्षमा याचना की जाती है. इसके बाद गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join