Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, May 19, 2026 | New Delhi
Lifestyle

Foods For Immunity: क्या आपकी इम्यूनिटी भी है काफी कमजोर, तो आज ही अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, जानिए डीटेल्स

March 23, 2024 Sneha 1 min read
Foods For Immunity

Foods For Immunity: आज कल लाइफस्टाइल के चलते लोग अपने खान पान पर बिलकुल भी घ्यान नही दे पाते है. जिसका सीधा प्रभाव उनकी इम्यूनिटी पर सीधे तौर पर देखा जा सकता है. ऐसे में लोगों को बार बार कई बीमारियों का शिकार होना पड़ता है. अक्सर ये देखा गया है, कि जिन भी लोगों की इम्यूनिटी काफी हद तक कमजोर होती है, वे आसानी से हर एक इंफेक्शन का शिकार हो जाते है. जिसमें कि शरीर पर इसका बुरा प्रभाव भी दिखाई देता है. ऐसे में जरूरी है, कि लोग अपनी इम्यूनिटी का ध्यान रखें. इम्यूनिटी को सही रखनें के लिए अपनी डाइट को बेहतर करना बेहद जरूरी है. जिसमें कि आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स को शामिल करना चाहिए जिनके सेवन से आपके शरीर को हर तरह का पोषक तत्व मिल सके. अगर आप भी बहुत जल्द ही बीमार पड़ जाते है, तो ऐसे में आपको हम आज कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स के बारें में बताने के लिए जा रहे है, जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना होगा. तो आइए जानते है इन फूड आइटम्स के बारें में

रोजाना करें खट्टे फलों का सेवन

इम्यूनिटी को स्ट्रॉग बनाए रखनें के लिए जरूरी है कि आप सीजनल फलों का सेवन करें. जिसमें कि ज्यादातर आपको खट्टे फलों का ही सेवन करना चाहिए. आपको बतादें, कि सीजनल और खट्टे फलों के सेवन से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन का पोषक तत्व मिलता है. जिसके सेवन से आपको काफी फायदा मिल सकता है. रोजाना फलों के सेवन से आपका इम्यून सिस्टम बेहतर बन सकता है.

ब्रो​कली का सेवन

आपको बतादें, कि ये एक ऐसी सब्जी है जिसमें कि एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है. इसके अलावा इसके अंदर बहुत से बेहतरीन गुणों को पाया जाता है. जिससे कि आप अपनी इम्यूनिटी को बेहतर बना सकते है. ब्रोकली के सेवन से शरीर में अधिकांश दिक्कतों को भी ठीक किया जा सकता है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में ब्रोकली का सेवन जरूर शामिल करना चाहिए.

लहसुन का सेवन

सुबह के वक्त में लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आपको बतादें, कि सुबह के वक्त खाली पेट लहसुन आपके इम्यू​न सेल्स को बेहतर करने में मददगार साबित होता है. जिससे कि अगर आप रोजाना इसका सेवन खाली पेट करते है, तो इससे आपको बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join