Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, May 19, 2026 | New Delhi
Jobs

आईआईटी हैदराबाद निदेशक के रूप में 2.25 लाख रुपये कमाएँ: जानें वैकेंसी

March 31, 2024 Simran Khan 1 min read
Picsart 24 03 31 11 15 40 996

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय (एमओई) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद में निदेशक की नियुक्ति के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब अंतिम तिथि यानि 31 मई, 2024 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. विस्तार से जानकारी और अन्य विवरण MoE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं, जहां से आवेदक अप्लाई कर सकते है.

आवेदन 31 मई, 2024 से पहले शिक्षा मंत्रालय तक पहुंचने चाहिए. इसके साथ ही आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन नोटिस में उल्लिखित आधिकारिक ईमेल आईडी के साथ भेजें. ताकि कोई भी जानकारी आपके पास आसानी से आ जाए.

SALLAERY Packege & Age

यह पद नियमों के अनुसार सैलरी के मामले में 2,25,000 रुपये मासिक वेतन प्रदान करेगा. नियुक्ति अधिकतम पांच वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक होगी.

Eligibility criteria

60 वर्ष से कम आयु के आवेदक, जिनके पास न्यूनतम पांच वर्ष का प्रशासनिक अनुभव है और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त नेतृत्व गुण प्रदर्शित हैं, इस पद के लिए पात्र हैं.

इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी या समकक्ष विशिष्टता के साथ पीएचडी को प्राथमिकता दी जाती है, हालांकि विज्ञान, गणित या प्रबंधन में असाधारण शैक्षणिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों पर विचार किया जा सकता है.

ऐसे मामलों में, किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी संस्थान या विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में न्यूनतम 10 वर्षों का शिक्षण अनुभव, साथ ही पीएचडी छात्रों का मार्गदर्शन करने का ट्रैक रिकॉर्ड आवश्यक है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join