Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Fri, Apr 24, 2026 | New Delhi ☀
Jobs

DMRC Jobs: दिल्ली मेट्रो में करें नौकरी, इतने पद खाली, मिलेगी इतनी रुपए की सैलरी

October 22, 2024Farha Khan 1 min read
Delhi Metro creates History

DMRC Jobs

अगर आप दिल्ली से है या फिर कही और जगह से भी और आप करना चाहते है नौकरी तो आपके लिए है एक बड़ी खुशखबरी. बता दें सभी के लिए निकली है दिल्ली की दिल्ली मेट्रो में नौकरियां. यह नौकरियां सभी युवाओं के लिए निकाली गई है. तो आपके पास है एक सुनहरा मौका जिसके चलते यह मौका आप अपना सकते है. बता दें यह नौकरियां योग्य उम्मीदवार के लिए निकाली गई है.

इनके आवेदन को शुरू कर दिया गया है, जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है वो कर सकते है अप्लाई. बता दें दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानि (DMRC) ने विभिन्न विभिन्न पदों पर ढेरों भर्ती निकाली है जिसमें आप कर सकते है आवेदन.

ये नौकरियां दिल्ली मेट्रो की ओर से सुपरवाइजर (S&T) पद, जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (ASE), सेक्शन इंजीनियर (SE) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) पद के लिए निकाली गई हैं.बता दें इन में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया केवल और केवल ऑफलाइन ही होगी. साथ ही निर्धारित पते पर कैंडिडेट को जाकर इंटरव्यू देना होगा.

विभिन्न पदों के लिए लास्ट डेट

अगर आप भी दिल्ली मेट्रो की ओर से निकलाई गई भर्ती के लिए करना चाहते है आवेदन तो बता दें, सुपरवाइजर इलेक्ट्रिकल पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई 25 अक्टूबर 2024 तक.

वहीं अगर आप कर रहे है ASSISTANT MANAGER/ MANAGER पद के लिए अप्लाई तो इसकी आवेदन की अंतिम तिथि रखी है 1 नवंबर 2024 तक.

इसके अलावा अगर आप Deputy General Manager/ Track/ O&M पदों पर कर रहे है आवेदन तो इस की अंतिम तिथि: 7 नवंबर 2024 रखी है.

अगर आप सुपरवाइजर के विभिन्न पदों के लिए कर रहे है आवेदन तो अंतिम तिथि इसकी है 8 नवंबर 2024

सैलरी की जानकारी

सैलरी की अगर जानकारी दें तो इसकी जानकारी भी डिटेल्स से सामने आ चुकी है. इस भर्ती में जो भी उम्मीदवार चुने जाएंगे उनको पदानुसार 50,000 रुपये से लेकर 72,600 रुपये प्रति माह तक का वेतन आराम से मिलेगा. इसके अलावा और भी कई सारे सुविधाएं मिलेंगी.

ऐसे करें अप्लाई

अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया आप जान लीजिए. जो भी उम्मीदवारों कर रहे है अप्लाई तो उन्हें सबसे पहले MRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा. इसी फॉर्म की भरकर सभी दस्तावेजों के साथ “कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली” के पते पर भेजवाना है. यह आप पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से आराम से भेज सकते है.

दिल्ली मेट्रो ने ईमेल के माध्यम से भी आवेदन स्वीकार करने का विकल्प दिया है. इच्छुक उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्कैन कर के application form को career@dmrc.org पर भेज सकते हैं.

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join