Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 01, 2026 | New Delhi —
Science

Delhi: उमस भरी गर्मी से हो रहा है लोगों का हाल बेहाल, जानिए आज क्या रहने वाला है तापमान

May 24, 2024 • Sneha• 1 min read
Weather 1

Delhi Weather Update

आपको बतादें, कि राजधानी समेत कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. जहां पर गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल हो चुका है. हाल ही में कल के दिन से कुछ हद तक गर्मी में राहत देखने को मिली थी. जहां पर हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है. पर इसके साथ ही में आपको बतादें, की इस गर्मी में उमस की मात्रा ज्यादा होने के कारण से तापमान 40 से 50 डिग्री के बीच में ही बना हुआ है. बात करें अगर कल के तापमान के बारें में तो आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि कल यानि गुरूवार के दिन पर दिल्ली के अंदर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया था. इसके साथ ही में बुधवार को ये तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा है. ऐसे में आपको बतादें, कि देश में इस समय चुनावी माहौल जारी है. ऐसे में मौसम की मार से परेशान होते लोगों का घर से बाहर निकलना भी अब मुश्किल हो चुका है. आइए जानते है कि कैसे रहने वाला है मौसम

Delhi 1 1

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आपको बतादें कि, भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते मौसम विभाग की तरफ से Delhi दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. जहां पर तापमान में वृद्धि के साथ ही में लू चलने से भी लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में शनिवार को दिल्ली में साल लोकसभा सीटों को लेकर के चुनाव होने जा रहे है. जहां पर मौसम विभाग ने 25 से लेकर के 27 मई तक के लिए आॅरेंज अलर्ट को जारी कर दिया है. बात करें अगर आज के तापमान को लेकर के तो आपको बतादें, कि आज यानि शुक्रवार को मौसम विभाग की दी गई जानकारी के मुताबिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. जहां पर रात के समय में भी गर्मी का मौसम बना रहने वाला है. साथ ही में ये बताया जा रहा है, कि अभी कुछ दिनों तक मौसम में कोई भी बदलाव ना होने की संभावना है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join