Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Jul 12, 2026 | New Delhi
Lifestyle

शैम्पू में नारियल पानी मिलाकर में लगाए; बालों को बनाए हेल्दी और स्ट्रॉन्ग

October 27, 2023 Manya Jain 1 min read
maxresdefault

Coconut Benefits: आप नारियल पानी को कई तरीकों से अपने बालों के लिए उपयोग कर सकते हैं. यह आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, इससे आपके बालों को कई अन्य लाभ प्राप्त होते हैं। नारियल पानी सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, खनिज तत्व, और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। आप इसे अपनी हेयरकेयर रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं, जिससे आपके बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। यह आपके बालों को मजबूत बनाएगा।

इससे आप बालों को टूटने से बचा सकते हैं. नारियल पानी से बालों की गति से वृद्धि करने में भी सहायक होती है. बालों के लिए आप नारियल पानी का उपयोग कैसे कर सकते हैं, यहां जानिए।

download 13 4
  • अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए शैंपू में आधा कप नारियल पानी मिलाकर नियमित रूप से इस्तेमाल करें। इससे बाल मुलायम और चमकदार हो जायेंगे।
  • नारियल पानी को स्प्रे बोतल में डालकर बालों पर स्प्रे करके बालों में लगाया जा सकता है। यह स्कैल्प और बालों दोनों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
  • बालों के लिए पेस्ट बनाने के लिए नारियल पानी और दही को मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं, कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद, कुछ मिनटों के लिए अपने स्कैल्प की हल्की मालिश करें। धोने से पहले पेस्ट को लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें। इस पेस्ट को हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अपने बालों के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए आप गुड़हल के फूल और नारियल पानी का मिश्रण बना सकते हैं। लगभग 8 गुड़हल के फूलों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे नारियल पानी के साथ मिला लें। इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं, कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को ढक लें और एक घंटे के बाद धो लें।
  • हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 2-3 बड़े चम्मच नारियल पानी मिलाएं। इस मिश्रण को अपने पूरे सिर पर लगाएं और सिर की त्वचा पर मालिश करें। इसे पानी से धोने से पहले 30 मिनट तक लगा रहने दें।
Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join