Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Wed, Apr 29, 2026 | New Delhi ☀
Lifestyle

Navratri में क्या आप भी रख रहे है 9 दिनों का व्रत, तो Health के लिए जरूर फाॅलो करे ये टिप्स, जानिए डीटेल्स

April 9, 2024 Sneha 1 min read
Chaitra Navratri Fasting Tips

Chaitra Navratri Fasting Tips:

आपको बतादें, कि इस समय चैत्र नवरात्रों की शुरूआत हो चुकी है. जिसमें कि अब बहुत से लोग मां दुर्गा के लिए व्रत रखते है. पूरी श्रद्धा भाव के साथ माता की पूजा करते है. ऐसे में व्रत के दौरान कई बार लोगों को कमजोरी को महसूस करते है. ऐसे में हेल्थ को भी नजरअंदाज नहीकिया जा सकता है. अब 9 दिनों के लिए जब आप ये व्रत रखने जा रहे है, तो ऐसे में आपको कमजोरी ना महसूस हो इसलिए जरूरी है कि आप हेल्दी चीजों का सेवन करें. आज के इस ब्लाॅग में हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारें में बताने के लिए जा रहे है, जिनका सेवन आप व्रत के दौरान कर सकते है. वहीं ये आपकी सेहत के लिए बेहतर रह सकेगा.

आपको बतादें, कि व्रत के दौरान आपको अपनी डेली लाइफ के रूटीन को भी फाॅलो करा होता है. इसके साथ ही सभी काम काज करने के लिए आपको एनर्जी की जरूरत भी होती है. तो इसके लिए जरूरी है, कि आप सही डाइट भी व्रत के दौरान फाॅलो करें. तो चलिए जानते है

फ्रूट डाइट का सेवन

आपकेा बतादें, कि अगर आपने इन नवरात्रों के दौरान पूरे व्रत रखनें का फैसला किया है. तो ऐसे में आपको फलों का भरपूर सेवन करना चाहिए. क्योंकि फलों के अंदर सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजुद होते है. जो कि आपको डेली टास्क करने में मददगार साबित हो सकते है. फलों का सेवन आपको भरपूर मात्रा में एनर्जी देंगे जिससे कि आप फिट एंड फाइन रह सकेंगे.

व्रत खोलने के लिए करें इन चीजों का सेवन

व्रत के दौरान एक ही वक्त में खाना खाया जाता है. ऐसे में आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे कि आपको अच्छी खासी एनर्जी मिल सके. ऐसे में कुटटू के आटे की कचोड़ी या फिर समक के चावलों का सेवन छाछ के साथ में या फिर दही के साथ में कर सकते है. लेकिन इसके साथ ही में आपको ये ध्यान में रखना है, कि आप रात के समय ज्यादा खाना ना खांए. इससे आपको अपच की दिक्कत हो सकती है.

डाइट को एक दम से ना बढ़ाए

व्रत के दिनों में आप बहुत कम खाना खाते है, वहीं ऐसे में आपको ये ध्यान में रखना चाहिए, कि आप व्रत के दौरान धीरे धीरे ही खाने का सेवन करें और अपनी डाइट में इजाफा करें. अगर आप एक दम से ही ढेर सारा खाना शुरू कर देते है, तो इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join