Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 01, 2026 | New Delhi
India

खेती के जरिए करना चाहते हैं लाखों की कमाई, तो कम निवेश में आज ही शुरू करें इस प्रकार के मशरूम की खेती

July 24, 2024 Lavi Rana 1 min read
mashroom

आजकल हर व्यक्ति अपने-अपने व्यापार में कुछ अलग और नया करना चाहता है. यही कारण है कि बहुत से लोगों ने पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती को करना शुरू कर दिया है जिसकी वजह से लोग लाखों में कमाई कर रहे हैं. अगर आप ही चाहते हैं एक ऐसी फसल उगाना जिससे कम लागत में हो लाखों का मुनाफा तो यह बटन मशरूम की खेती सिर्फ आपके लिए है.

mashroom3

मार्केट में है बटन मशरूम की काफी डिमांड

बटन मशरूम की खेती के जरिए आप कुछ ही समय में लागत से दोगुने पैसे कमा सकते हैं. दरअसल बाजार में आजकल अलग-अलग प्रकार के मशरूम देखने के लिए मिलते है और मशरूम की क्वालिटी और प्रकार के आधार पर ही इनकी कीमत अलग-अलग तय की जाती. यही कारण है कि सभी प्रकार के मशरूम में बटन मशरूम की खेती करना एक बेहतर मुनाफा कमाने का सबसे आसान जरिया है. बटन मशरूम की खेती को ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं होती जिसकी वजह से आप भी परेशान नहीं होंगे. कम देखभाल के साथ-साथ इसकी बाजार में भी काफी मांग रहती है जिसके चलते आप हमेशा लाखों में खेलते रहेंगे.

mashroom1

कम जगह में कर सकते हैं बटन मशरूम की खेती

अगर आप इस बात को लेकर परेशान है की मशरूम उगाने के लिए आपके पास ज्यादा जगह नहीं है तो भी चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि मशरूम की खेती को आप बहुत ही कम जगह में भी कर सकते हैं. इस खेती में निवेश करने के लिए भी आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि आप इस खेती को बहुत ही कम खर्चे में कर कुछ ही महीना में लाखों की कमाई कर सकते हैं. इतना ही नहीं इस खेती के दौरान आपकी जमीन की उर्वरता और भी बढ़ जाएगी.

mashroom2

खेती के दौरान किन बातों का रखें ध्यान

इस बटन मशरूम की खेती को न सिर्फ किस कर सकता है बल्कि कोई भी व्यक्ति बहुत ही आसानी से इस खेती को कर लाखों की कमाई कर सकता है. लेकिन इस खेती के दौरान कुछ बातें ध्यान रखने योग्य है जैसे की

  • इस खेती के दौरान ध्यान रहे की जिस जगह आप खेती कर रहे हैं वहां की मिट्टी में नमी बनी रहे, लेकिन मिट्टी गीली ना हो.
  • फसल के अच्छे से बढ़ जाने के बाद ही काट कर बेचे.
  • ध्यान रहे की खेती के दौरान तापमान 20 से 28 डिग्री तक हो.
  • इस खेती के दौरान सबसे उपयोगी खाद पौधों के अवशेषों से बनी हुई हो सकती है.
Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join