Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Technology

भारत ने चीन से खरीद 20 लाख टन का यूरिया

August 9, 2024 Yashaswi Tripathi 1 min read
Untitled design 48

भारत ने चीन से 20 लाख टन यूरिया खरीदा है. यह खरीद भारत सरकार द्वारा किसानों को यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए की गई है.अनुप्रिया पटेल, रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री, ने कहा है कि सरकार मांग और उत्पादन के बीच की खाई को पाटने के लिए यूरिया आयात करती है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए पुराने संयंत्रों को पुनर्जीवित करने और नए संयंत्र स्थापित करने जैसे कदम उठाए हैं. इसके अलावा, उन्होंने किसानों के लिए उर्वरकों की कीमतों को सस्ता बनाने के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला, जिसमें पोषक तत्व आधारित सब्सिडी नीति लागू करना और वैश्विक कीमतों पर नजर रखना शामिल है.

Untitled design 47
अनुप्रिया पटेल

आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023 24 में भारत ने 2.6 बिलियन डॉलर यानी 21 हजार 827 करोड़ का 70.4 लाख टन यूरिया का आयात किया उसके पिछले वित्तीय वर्ष 106.5 पी और के उर्वरकों को का आयात किया था.मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा जहां तक पीएम के उर्वरकों की बात है वे ग्रेड एनबीएस के तहत ओ जी एल के अंतर्गत आते है जिन्हे कंपनियां व्यवसायिक रूप से व्यवहार्य शर्तों पर मांगती है.

पिछले वित्तीय वर्ष में, भारत ने 75.8 लाख टन यूरिया आयात किया था. यह आयात 2021-22 में आयात किए गए 91.36 लाख टन से कम है.

Untitled design 46
शिवराज सिंह

शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में कहा “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए एक वरदान है. इस योजना के तहत, किसानों को उनकी फसलों के नुकसान की भरपाई की जाती है. इस योजना से अब तक 4 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं.”

उन्होंने आगे कहा:”इस योजना के तहत, किसानों को उनकी फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि प्रीमियम के रूप में केवल 32,440 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.”शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि अब से भागीदार किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे और बीमा कंपनियों को देरी से दावा भुगतान करने पर 12% का जुर्माना देना होगा.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join