Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Aug 19, 2026 | New Delhi
Business

ATM Card इस्तेमाल करने वालों की खुल गई लॉटरी, बैंक से मिल रहे हैं 5 लाख रुपये, जानें कैसे?

April 16, 2023 Simran Khan 1 min read
ATM card users

ATM Card: अगर आप एटीएम कार्ड (ATM Card) रखते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल बैंक ने कहा कि जो भी ग्राहक एटीएम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको 5 लाख रुपये का फायदा मिलेगा. वैसे बता दें कि लोगों को इस सुविधा के बारे में पता नहीं होता है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह से 5 लाख रुपये का फायदा लिया जा सकता है.

क्या है यह सुविधा?

देखा जाए तो देश के सभी बैंक ग्राहकों को एटीएम कार्ड जारी करती है. हालांकि आप सोच रहे होंगे कि इससे 5 लाख रुपये का फायदा कैसे लिया जा सकता है. दरअसल ये कुछ और नहीं बल्कि बैंक की तरफ से ग्राहकों को दी जाने वाली इंश्योरेंस की सुविधा है. यानी बैंक की तरफ से ग्राहकों को इंश्योरेंस की सुविधा दी जाती है.

ये इंश्योरेंस म‍िलता है फ्री, वैसे देखा जाए तो ATM कार्ड रखने वालों को बैंक की तरफ से कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं और इंश्योरेंस भी इनमें से एक सुविधा है. बता दें कि एटीएम कार्ड जारी होने के साथ ही क्सीडेंटल इंश्योरेंस (Accidental Insurance) की सुविधा शुरू हो जाती है. हालांकि इस बीमा के बारे में किसी को जानकारी नहीं होती है.

प्लेटिनम कार्ड पर मिलता है 5 लाख का इंश्‍योरेंस

वैसे आपको बता दें कि बैंक कार्डधारकों को अलग-अलग कैटेगिरी के हिसाब से इंश्‍योरेंस देता है. वैसे कार्ड की कैटेगिरी क्लासिक, प्लेटिनम और सामान्य होती हैं. बता दें कि सामान्य मास्टर कार्ड पर 50,000 रुपये, क्लासिक एटीएम कार्ड पर 1 लाख रुपये, वीजा कार्ड पर 1.5 से 2 लाख रुपये और प्लेटिनम कार्ड पर 5 लाख रुपये का बीमा दिया जाता है.

बैंक में करना होगा आवेदन

अगर एटीएम कार्ड धारक की दुर्घटना में मौत हो जाती है, तो 1 से 5 लाख रुपये तक का बीमा मिलेगा. वहीं अगर 1 हाथ या 1 पैर क्षतिग्रस्त हो जाता है तो ऐसी स्थिति में 50,000 रुपये तक की बीमा रकम मिलेगी. हालांकि इसके लिए आपको बैंक में आवेदन करना होगा. खासतौर पर कार्डधारक के नॉमिनी को बैंक में आवेदन करना होगा.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join