11 मई की मध्यरात्रि के आसपास एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बदल सकता है।

WhatsApp Image 2023 05 11 at 10.46.18 AM

Cyclone Mocha: बंगाल की खाड़ी में बन रहा मोका साइक्लोन आज (गुरुवार) गंभीर चक्रवात के रूप में विकसित हो सकता है। जिसका कई प्रदेशों पर असर दिखाई देगा। इससे बंगाल की खाड़ी के नजदीकी तटीय राज्यों में तेज हवाएं और बरसात होगी। वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, डीप डिप्रेशन, चक्रवाती तूफान मोका तेज हो गया। पोर्ट ब्लेयर से करीब 510 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में और बांग्लादेश से 1210 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है।

13 मई को मोका होगा चरम पर।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात मोका 11 मई की मध्यरात्रि के आसपास एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बदल सकता है। इसके बाद ये 12 मई की सुबह से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 12 मई की शाम के आसपास बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में और तेज हो सकता है। यह 13 तारीख की शाम के आसपास अपनी चरम तीव्रता पर पहुंच जाएगा

इन इलाकों में बारिश संभव।

मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अंडमान सागर और बंगांल की दक्षिणपूर्व खाड़ी में स्थिति खराब रहेगी। समुद्र लहरों की ऊंचाई बहुत अधिक होगी। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कर्नाटक, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। असम, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के एक या दो इलाकों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join
Scroll to Top