Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 01, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

स्वर्ण मंदिर के पास फिर धमाका, पुलिस ने, 5 लोगो को किया गिरफ्तार

May 11, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 11 at 10.41.50 AM

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हुए धमाकों में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने पंजाब पुलिस के सूत्रों के हवाले से दावा किया कि अमृतसर विस्फोट की साजिश रचने वाले पांच साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. धमाके के पीछे का मकसद शांति भंग करना था. ब्लास्ट में पटाखों में इस्तेमाल विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी.

सप्ताहभर के अंदर तीसरा धमाका।

इससे पहले स्वर्ण मंदिर के समीप बुधवार रात को एक और कम तीव्रता का धमाका सुनाई दिया था. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि बुधवार आधी रात को गुरु रामदास निवास इमारत के पीछे विस्फोट हुआ. अमृतसर में एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा विस्फोट है. पुलिस ने बताया कि इलाके को सील कर दिया गया है और एक फॉरेंसिक दल घटनास्थल पर पहुंच गया है. 

‘एक तेज आवाज सुने जाने की सूचना।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने बताया कि पुलिस को आधी रात को ‘एक तेज आवाज’ सुने जाने की सूचना मिली. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘आशंका जतायी गयी कि एक और धमाका हुआ है. यह इमारत के पीछे हुआ. अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह कोई धमाका ही था या कोई और घटना है.’ 

 गौरतलब है कि छह मई को यहां स्वर्ण मंदिर के समीप ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ के समीप कम तीव्रता का धमाका हुआ था. इसके 30 घंटे से भी कम समय बाद इलाके में एक और विस्फोट की आवाज सुनाई दी.

एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) का दल घटनास्थल पर मौजूद है. उन्होंने बताया कि एहतियातन तौर पर हम संदिग्धों को हिरासत में ले रहे हैं तथा पूछताछ कर रहे हैं. 

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join