Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
India

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने AAP के खिलाफ खोला मोर्चा

May 6, 2023 Megha Jain 1 min read
ac43da21 0868 4b46 ad74 32515c22a943

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu MooseWala) के पिता बलकौर सिंह अपने बेटे की हत्या का दर्द लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar Lok Sabha bypoll) में मोर्चा खोला है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि आम आदमी पार्टी को वोट देने के बजाय किसी और दल को अपना वोट दें. मूसेवाला के पिता सिर्फ AAP का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने किसी विशेष राजनीतिक दल को वोट देने के लिए प्रचार नहीं किया है.

बलकौर सिंह जालंधर लोकसभा सीट के 9 विधानसभा क्षेत्रों के अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार उनके बेटे के हत्या के मास्टरमाइंड को पकड़ने में नाकाम रही है. उन्होंने फिल्लौर, जालंधर कैंट, नकोदर और शाहकोट में सभाओं को संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या सुरक्षा वापस लिए जाने की खबर के बाद हुई थी, हालांकि सुरक्षा में कटौती की सूची जारी करने वाले अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं.

कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला और कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल आंबियां की हत्याओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मैं सरकार बताना चाहता हूं कि पंजाबी आपकी गारंटी नहीं चाहते हैं. वे अपने जीवन और अपने परिवारों की सुरक्षा चाहते हैं. मुझे नहीं पता कि कबड्डी खिलाड़ी के परिवार पर धन्यवाद देने के लिए सरकार किस तरह का दबाव बना रही है. वास्तव में यह एक आरोपी की गिरफ्तारी है, जिसके खिलाफ कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी एक साल से अधिक समय के बाद उंगली उठा रही थी.

बलकौर ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चीमा ने AAP के खिलाफ प्रचार करने के मेरे कदम को राजनीति से प्रेरित बताया है. दो महीने पहले मुझे बताया गया कि मुझे सीएम से मिलने का समय मिल जाएगा, लेकिन आज तक मुझे एक भी फोन नहीं आया. सिद्धू मूसेवाला के पिता कई बार सरकार पर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगा चुके हैं. यहां तक उन्होंने न्याय न मिलने पर देश छोड़ने की भी धमकी थी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join