Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Politics

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने डीवाई चंद्रचूड़ के फैसले को दिल छू लेने वाला बताया।

May 1, 2023 Rupali Parihar 1 min read
kiran rijuj

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से राइटर्स क्रैंप से पीड़ित उत्तराखांड न्यायिक सेवा के एक उम्मीदवार को परीक्षा लिखने के लिए सहायक की अनुमति देने वाले फैसले की प्रशंसा की है। कानून मंत्री ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए दिल को छू लेना वाला बताया। राइटर्स क्रैंप से पीड़ित एक उम्मीदवार को लिखने के लिए एक सहायक की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रविवार को सराहना की। इस संबंध में अंतरिम आदेश चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली पीठ ने शनिवार को जारी किया था।

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला धनजंय कुमार का है. परीक्षार्थी धनजंय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा देने के लिए किसी की मदद लेने के अनुरोध को 20 अप्रैल को अस्वीकार कर दिया था. धनजंय ने 25 सितंबर 2017 को एम्स द्वारा जारी एक प्रमाणपत्र भी जमा कराया. धनजंय के इस दाखिल याचिका पर अदालत ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और राज्य सरकार को नोटिज जारी कर जवाब मांगते हुए पूछा कि धनजंय का अनुरोध क्यों खारिज किया गया?

ट्वीट कर की फैसले की तारीफ।

किरण रिजिजू ने ट्वीट करते हुए कहा कि सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की यह दिल को छू लेना वाला एक्शन है. उत्तराखंड में न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए सहायक की मांग करने वाले एक दिव्यांग कैंडिडेट्स को बड़ी राहत मिली है. उन्होंने आगे कहा कि एक योग्य व्यक्ति को समय पर न्याय मिलना बहुत संतोषजनक होता है।

क्या होती है राइटर्स क्रैंप?

राइटर्स क्रैंप एक ऐसी बीमारी में जिसमें लिखते समय हाथों की मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है. जिसकी वजह से लिख पाना मुश्किल हो जाता है. सीधे शब्दों में कहे थो इस बीमारी की वजह से लिखते समय हाथ में अकड़न पैदा हो जाती है. धनंजय को इस संबंध में एम्स की ओर से एक प्रमाणपत्र भी जारी किया गया था।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join