Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

1 मई से बंद रहेगा शिरडी साईं बाबा मंदिर। जानें क्या है वजह।

April 27, 2023 Rupali Parihar 1 min read
shirdi sai baba

महाराष्ट्र में शिरडी के साईं बाबा के दर्शन के लिए शिरडी जाने वाले भक्तों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां 1 मई से शिरडी का साईं बाबा मंदिर बंद रहेगा। महाराष्ट्र में शिरडी के साईं बाबा के मंदिर में सीआईएसएफ (CISF) की तैनाती भी की गई है जिसका लोगो द्वारा विरोध किया जा रहा है। शिरडी के ग्रामीण सीआईएसएफ की तैनाती का विरोध कर रहे हैं।  इस बीच ऐलान किया गया है कि 1 मई से शिरडी का साईं बाबा मंदिर बंद रहेगा।

CISF की तैनाती के बाद मंदिर बंद का एलान।

शिरडी के साईं बाबा मंदिर का प्रबंधन “श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट” की ओर से किया जाता है. महाराष्ट्र में शिरडी मंदिर के “श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट” ने सरकार के सीआईएसएफ तैनाती के फैसले को गलत बताते हुए मंदिर बंद का ऐलान किया है. मंदिर प्रशासन सीआईएसएफ की तैनाती का विरोध कर रहा है।

लाखो श्रद्धालु हर साल पहुंचते है शिरडी।

अहमदनगर के शिरडी में बना साईं बाबा का ये मंदिर भारत के बाहर तक प्रसिद्ध है. देश-विदेश से लोग यहां साईं बाबा के दर्शन के लिए आते हैं. हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिरडी के साईं मंदिर में पहुंचते हैं. शिरडी का साईं मंदिर अहमदनगर-मनमाड हाईवे पर स्थित है।

सीआईएसएफ की तैनाती का हो रहा विरोध।

सीआईएसएफ की तैनाती तमाम तरह के कार्यों के दौरान सुरक्षा के लिए की जाती है. सीआईएसएफ की तैनाती मेट्रो स्टेशन, कार्य स्थलों और एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए की जाती है. ऐसे में मंदिर प्रशासन “श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट” और साई भक्त सीआईएसएफ की तैनाती से खुश नहीं हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join