Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Technology

Vivo X90 Pro और Vivo X90 भारत में हुआ लॉन्च।

April 27, 2023 Rupali Parihar 1 min read
vivo smartphone

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo X90 Pro और Vivo X90 स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। वीवो के नए X-सीरीज स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS काम करते हैं। सीरीज में कंपनी ने बड़े सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया है जो एक्सट्रीम क्लियरिटी फोटो खींचने के साथ लो लाइट में भी वीडियो शूट करने में सक्षम हैं।

कीमत।

Vivo X90 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है, वहीं 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 63,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह सिंगल लैजेंड्री ब्लैक कलर में उपलब्ध है। Vivo X90 Pro के 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Asteroid Black और Breeze Blue में उपलब्ध होगा।

Vivo X90 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Vivo X90 Pro में 6.78 इंच की AMOLED 3D डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260x 2,800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 4nm MediaTek Dimensity 9200 SoC पर काम करता है। Vivo X90 Pro में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo X90 Pro में 4,870mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह सिर्फ 8 मिनट्स में 0-50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS पर काम करता है।

Vivo X90 के स्पेसिफिकेशंस

Vivo X90 में 6.78 इंच की AMOLED 3D डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260x 2,800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 4nm MediaTek Dimensity 9200 पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए Vivo X90 में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo X90 में 4,810mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC, जीपीएस और USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join