Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Technology

अर्थ डे पर गूगल ने बनाया खास डूडल। हा- हर किसी को करने होंगे ये काम।

April 22, 2023 Rupali Parihar 1 min read
earth day

Google आज अपने डुडल के माध्यम से पृथ्वी दिवस के मना रहा है। हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया जाता है। गूगल लोगों को पर्यावरण के अनुकूल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आज इस खास मौके पर शानदार डूडल लेकर आया है। गूगल अपने खास डूडल के जरिए बता रहा है कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हम सभी बड़े और छोटे तरीकों से एक साथ कैसे काम कर सकते हैं।

अर्थ डे पर गूगल ने बनाया खास डूडल।

हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाता है। Google पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है। साथ ही हमें ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ने में मदद कर सकता है। आज का डूडल बताता है कि हमारी धरती को बचाने के लिए कैसे व्यक्ति और कम्युनिटी मिलकर काम कर सकते हैं।
जिस तरह से हम यात्रा करते हैं, जिस बिजली का यूज करते हैं, खाना खाते हैं और जो चीजें खरीदते हैं, इससे हम दुनिया भर में सबसे खराब जलवायु परिवर्तन प्रभाव के बीच अंतर ला सकते हैं।आज गूगल डूडल में पेड-पौधे दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पक्षी और हरियाली भी नजर आ रही है, जो देखने में बहुत अच्छी लग रही है।

गूगल ने बताया पर्यावरण को सुरक्षित रखना।

गूगल के ब्लॉग के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति की छोटी-छोटी क्रियाओं जैसे जब हो सके तब ड्रायर का उपयोग करने के बजाय हवा में कपड़े धोने का ऑप्शन चुनना, पौधे-आधारित आहार को प्रैक्टिस में लाना या जब संभव हो तो पौधे-आधारित ऑप्शन सिलेक्ट करना, ड्राइविंग के बजाय साइकिल चलाना या चलने से जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

हर साल इसे 22 अप्रैल को मनाते है पृथ्वी दिवस।

1970 में पहले पृथ्वी दिवस के बाद से हर साल इसे 22 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। Google पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है और हमारे दैनिक जीवन में ऐसे कई कदम शामिल करता है, जो ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ने में मदद कर सकता है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join