Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Nov 04, 2026 | New Delhi —
Automobile

Maruti Jimny, Fronx की कीमतो के ऐलान में हो रही देरी, जानिए क्या है वजह

April 17, 2023 • Sneha• 1 min read
jimni1234 1

26 नवंबर 2021 को जयपुर में आयोजित डीलरों के एक कॉन्फ्रेंस में मारूति ने सीधे तौर पर बहुत सी कंपनियों के वर्चस्व को तोड़ने की कोशिश की थी. आपको बतादें की कंपनी ने 2022 से लेकर 2023 तक के बीच में 4 एसयूवी कार को लाॅन्च करने का दावा किया था. एसयूवी सेगमेंट में कंपनी टाटा महिंद्रा और हुंडई को पीछे छोड़ना चाहती है.

आपको बतादें की मारूति ने सितंबर 2022 में अपनी मिड.एसयूवी सेग्मेंट में ग्रैंड विटारा को लोगों के सामने पेश किया था. इसके कुछ महिनों बाद ही कंपनी जनवरी में ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान मारूति ने अपनी दो कॉम्पैक्ट एसयूवी को लाॅन्च किया था. जिसमें की कंपनी ने 5 डोर वाली जिम्नी Jimny और Fronx को पेश किया गया था. बताया जा रहा है की कंपनी की इन दोनो ही कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की बिक्री प्रीमियम नेक्सा शोरूम से कराई जाएगी. आपको बतादें की कंपनी को करीबन 3 महीनों से ज्यादा का समय हो चुका है जब उन्होनें इन दोनों कॉम्पैक्ट एसयूवी को लोगों के सामने पेश किया था. परंतु अभी तक कंपनी ने इन दोनों ही कारों की कीमतों को लेकर कोई भी जानकारी साझा नही की है.

जिसके चलते इन गाड़ियों को जल्द ही खरीदने वालें लोग कंपनी से नाखुश से नजर आ रहे है. इन गाड़ियों को बुक करने वाले डीलरशिप से लोग लगातार इन गाड़ियों की कीमतों के बारें में सवाल कर रहे है. एक रिपोर्ट से ये पता चला है की पिछले 3 महीनों में करीबन 25,000 से ज्यादा लोग जिम्नी को बुक कर चुके है. वहीं अगर Fronx की बुकिंग की बात की जाए तो इसे तकरीबन 19,000 से भी ज्यादा लोग अभी तक बुक कर चुके है.

क्यों नही हो पा रहा कीमतों का ऐलान

आपको बतादें की हाल ही में आई एक जानकारी के मुताबिक कंपनी अभी तक इन कारों की कीमतों को तय इसलिए नही कर पाई है क्योंकि कंपनी चाहती है की उनका नेट मार्जिन भी बेहतर बना रहे साथ ही अन्य कंपनियों के मुकाबले में वे मार्केट में प्रतिस्पर्धी भी बने रहे.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join