Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

अमरनाथ यात्रा के लिए आज से शुरू रजिस्ट्रेशन। जाने कैसे कर सकते है रजिस्ट्रेशन।

April 17, 2023 Rupali Parihar 1 min read
amarnath

अमरनाथ यात्रा के लिए ​रजिस्ट्रेशन आज यानी 17 अप्रैल से शुरू हो रहा है। जम्मू-कश्मीर बैंक के अलावा पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में यात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर की 20 बैंक शाखाओं में ऑफलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, देश भर में ऐसी 542 बैंक शाखाओं में पंजीकरण किया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा 2023 रजिस्ट्रेशन।

13 से लेकर 70 वर्ष की आयु तक के व्यक्ति अमरनाथ यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। छह हफ्ते या उससे ज्यादा दिनों की गर्भावती महिला को अमरनाथ यात्रा करने की अनुमति नहीं है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर जा सकते हैं।

आरती का होगा सीधा प्रसारण।

अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों को पूरी सुविधाएं दी जाएंगी. आवास से लेकर, पीने का पानी, बिजली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यात्रियों को ऐप के जरिए मौसम की जानकारी भी दी जाएगी। श्री अमरनाथजी साइन बोर्ड के तहत सुबह शाम आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट।

तीर्थयात्रियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आइडी प्रूफ की फोटोकॉपी लानी होगी। साथ ही यात्रा की तारीख और मार्ग भी बताना होगा। इस यात्रा पर 13 से 75 साल के लोग जा सकते हैं. गर्भवती महिलाओं को यात्रा पर आने की अनुमति नहीं है. अमरनाथ यात्रा के लिए बैंकों से रजिस्ट्रेशन कराने पर अलग-अलग चार्ज है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join