Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Health

कोरोना से 24 घंटे में 27 लोगों की मौत। एक्टिव केस 60 हजार के पार पहुँचे।

April 17, 2023 Rupali Parihar 1 min read
corona 3

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस में फिर उछाल देखने को मिला है। हालांकि, कोरोना के नए मामलों में कल के मुकाबले कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 9,111 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, कल के मुकाबले संख्या कम दर्ज की गई है। पिछली बार एक दिन में सबसे अधिक 20 मौतें 15 अक्टूबर, 2022 को हुई थीं। देश में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,31,091 हो गई है। 24 घंटे में दिल्ली में छह मौतें हुईं।

कोरोना के एक्टिव केस 60 हजार के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामलों में तेजी जारी है। इसका मतलब है कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आई है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 60,313 हो गई है। एक दिन पहले ये आंकड़ा 57,542 था।

27 लोगों की मौत।

कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में 27 मौतों हुई है, जिसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,141 हो गई। कोविड के कुल मामले की बात करें तो संख्या 4.47 करोड़ (4,48,27,226) हो गई है।

220.66 करोड़ लोगों को लग चुकी वैक्सीन।

संक्रमण से दिल्ली तथा राजस्थान में तीन-तीन, छत्तीसगढ़ तथा पंजाब में दो-दो और हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,31,091 हो गई। आंकड़ों में कहा गया है, देश भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में अब तक 220.66 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join