Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

केजरीवाल थोड़ी देर में पहुंचे सीबीआई दफ्तर!!

April 16, 2023 • Megha Jain• 1 min read
f63d2dfa cd14 4478 b34b c27f78906f15

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सीबीआई को मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है। ये बहुत ताकतवर लोग हैं किसी को भी गिरफ्तार कर सकते हैं।

आबकारी नीति घोटाला मामले में आज सीबीआई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी। अब केजरीवाल ने सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले प्रेस वार्ता कर अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने  कहा कि उन्होंने आज मुझे सीबीआई बुलाया है, थोड़ी देर में घर से निकलूंगा। पूरी ईमानदारी और सच्चाई से इनके सवालों का जवाब दूंगा, जब कुछ गलत किया ही नहीं तो छुपाना क्या। यह लोग बहुत ताकतवर हैं। किसी को भी जेल भेज सकते हैं।

थोड़ी देर में घर से  निकलेंगे केजरीवाल

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने  कहा कि उन्होंने आज मुझे सीबीआई बुलाया है, थोड़ी देर में घर से निकलूंगा। पूरी ईमानदारी और सच्चाई से इनके सवालों का जवाब दूंगा, जब कुछ गलत किया ही नहीं तो छुपाना क्या। यह लोग बहुत ताकतवर हैं। किसी को भी जेल भेज सकते हैं।

 ईमानदारी से दूंगा सवालों के जवाब

कल से इनके सारे नेता कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। भाजपा ने सीबीआई को आदेश दे दिया है, अगर भाजपा ने आदेश दिया है तो फिर सीबीआई गिरफ्तार करेगी। उन्हें बहुत अहंकार हो गया है। मैं दस साल पहले राजनीति में आया हूं। पहले सोचा था कि मेरा देश इतना पिछडा क्यों है। लोग इतने गरीब क्यों हैं, लोग अनपढ़ क्यों हैं, आजादी के 75 सालों बाद भी हमारे युवा बेरोजगार क्यों है। 

केजरीवाल को जेल में डालने से क्या होगा

अब पता चला है कि देश में ऐसा क्यों, क्योंकि हमारे नेताओं के हर पल गंदी राजनीति करनी है और लोगों को जेल भेजना है। ये लोग धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल को जेल भेज देंगे, भेज दो, केजरीवाल को जेल भेजने से क्या सब कुछ ठीक हो जाएगा। मैंने 8 सालों में दिल्ली के सभी स्कूलों को ठीक कर दिया, आपने 30 सालों में गुजरात का एक भी स्कूल ठीक नहीं किया। 

आपको बता दें कि पिछले एक साल से सीबीआई और ईडी आबकारी नीति में कथित घोटाले की जांच कर रही है। इस मामले में जांच एजेंसियों ने आप नेता मनीष सिसोदिया सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join