Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

शिवराज ने की बड़ी घोषणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेवीडियो संदेश के जरिए किया संबोधित!!

April 12, 2023 Megha Jain 1 min read
cmm

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के नवनियुक्‍त शिक्षकों से संवाद करते हुए उन्‍हें बेहतर कार्य करने का प्रशिक्षण दिया। इसके लिए स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्‍यमंत्री निवास में नवनियुक्‍त शिक्षकों का सम्‍मेलन आयोजित किया गया। सुबह दस बजे शुरू हुए नवनियुक्‍त शिक्षकों के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम स्‍कूल शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के अलावा प्रदेशभर से बड़ी संख्‍या में नवागत शिक्षक पहुंचे।

मध्यप्रदेश के चयनित शिक्षकों को बुधवार को भोपाल में CM हाउस में नियुक्ति पत्र दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में जिन हजारों शिक्षकों की नियुक्ति हुई, उन्हें एक बात कहना चाहता हूं- आप अपने पिछले 10-15 साल के जीवन को देखिए। आप पाएंगे कि जिन लोगों ने आपके जीवन में सबसे ज्यादा प्रभाव डाला, उनमें आपकी माता और आपके शिक्षक जरूर हैं।

शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में सरकार के कामकाज की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगे बढ़ाने में प्रदेश बेहतर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा, “आप शिक्षक भले हैं, पर अपने भीतर के विद्यार्थी को हमेशा जागृत रखना है। यह आपको जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। 

जिस तरह से आपके शिक्षक आपके हृदय में हैं, वैसे ही आपको अपने विद्यार्थियों के दिल में जगह बनानी है। एक बात मैं हमेशा कहता हूं कि मैं मेरे भीतर के विद्यार्थी को कभी मरने नहीं देता। आप शिक्षक भले हैं, लेकिन आपके भीतर के विद्यार्थी को हमेशा चेतन मन रखें। आपके भीतर का विद्यार्थी ही आपको जीवन की ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ने आधुनिक और विकसित भारत की आवश्यकताओं को देखते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। यह नीति बच्चों के संपूर्ण विकास पर जोर देती है। इस नीति को प्रभावी रूप से लागू करने में शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे कार्यक्रम से जुड़े। 9 मिनट 50 सेकंड तक उन्होंने बात करते हुए शिक्षकों को अहम सुझाव दिए।

PM बोले-MP ने बड़ी छलांग लगाई है

पीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं को सरकारी नौकरी देने का अभियान तेज गति से चल रहा है। 22400 से ज्यादा युवाओं की शिक्षक के पद पर भर्ती हुई। आज अनेक युवाओं को नियुक्त पत्र भी मिले। कुल नई भर्तियों में से आधे शिक्षक आदिवासी इलाकों में भर्ती होंगे। खुशी है कि एमपी सरकार ने इस साल 1 लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा है। साल के अंत तक 60 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति का भी लक्ष्य है। इसी प्रयास से MP ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे में बड़ी छलांग लगाई है। एमपी का स्थान 17 से 5 नंबर पर पहुंच गया है।

CM बोले- तरसा-तरसा कर सैलरी देना ठीक नहीं लगता

मुख्यमंत्री ने कहा, जो पिछली सरकार ने गलत किया था, उसको सुधार रहा हूं। सैलरी को चार हिस्सों में बांटना और तरसा-तरसा कर देना मुझे ठीक नहीं लगता, इसलिए पहला साल आपकी परीक्षा का तो 70%, दूसरे साल अच्छा पढ़ाओ तो 100% सैलरी दी जाएगी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join