Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Lifestyle

गर्मियों में चेहरे पर लगाए ये क्ले फेस पैक।

April 12, 2023 Rupali Parihar 1 min read
skin

गर्मियों में तेज़ धुप में स्किन झुलस जाती है वही पसीने के कारण गंदगी भी जल्दी आती है। गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट करना और डीप क्लीनिंग करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। यहाँ जम आपको गर्मियों के लिए फेस पैक बता रहे है जिसकी मदद से आप अपनी स्किन को तरोताज़ा और क्लीन रख सकते है।

बेंटोनाइट क्ले मास्क।

बेंटोनाइट क्ले मास्क ऑइली स्किन वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसे बनाने के लिए 3-4 चम्मच बेंटोनाइट क्ले लें। इसमें 5 से 7 बूंदे रोज एसेंशियल ऑयल की डालें. एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं।
त्वचा पर मौजूद अशुद्धियों को, जैसे कि तेल या टॉक्सिन आदि को हटाने के लिए लोग बेंटोनाइट क्ले का इस्तेमाल करते हैं। बेंटोनाइट क्ले का कई तरह के स्किन प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन कुछ लोग इसे अपने खाने या फिर पेय पदार्थों में भी इस्तेमाल करते हैं क्योंकि ये पाचन संबंधी परेशानी और टॉक्सिन को निकालने में मदद करता है।

फ्रेंच ग्रीन क्ले फेस पैक।

फ्रेंच ग्रीन फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में एक चौथाई चम्मच शहद में थोड़ा सा पानी डालकर उसे पतला कर लें. इसमें एक अंडे के सफेद भाग को डालें, फिर इसमें एक चम्मच फ्रेंच ग्रीन क्ले मिलाएं. कुछ एसेंशियल ऑयल की बूंदे मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं और उसका पेस्ट बना लें।
इसका इस्तेमाल खाने से लेकर स्किन पर लगाने तक किया जा सकता है। ग्रीन क्ले में कई ऐसे विटामिंस और खनिज मौजूद होते हैं, जो स्किन की चमक को बढ़ाने में आपकी मदद करते हैँ। इसे अपने चेहरे पर लगाने से आपको कई बेमिसाल फायदे हो सकते हैं।

एवोकाडो क्ले फेस मास्क

एवोकाडो हमारे स्किन के कोलेजन को बूस्ट करता है और स्किन इन्फ्लेमेशन और सूजन को कम करता है. इसमें विटामिन ई भी पाया जाता है. जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. एवोकाडो क्ले मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक एवोकाडो को मैश कर लें, फिर इसमें फेटी हुई दही और शहद मिलाएं और उसका पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगा लें।

एवोकाडो क्ले फेस मास्क

एवोकाडो हमारे स्किन के कोलेजन को बूस्ट करता है और स्किन इन्फ्लेमेशन और सूजन को कम करता है. इसमें विटामिन ई भी पाया जाता है. जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. एवोकाडो क्ले मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक एवोकाडो को मैश कर लें, फिर इसमें फेटी हुई दही और शहद मिलाएं और उसका पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगा लें।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join