Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

आम आदमी पार्टी मैं खुशी की लहर। नेशनल पार्टी का दर्जा मिला!!

April 11, 2023 Megha Jain 1 min read
cm 1

आम आदमी पार्टी (AAP) ने साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 28 सीटें जीती थीं. कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं. इसके बाद अरविंद केजरीवाल 28 दिसंबर 2013 को पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे.
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत ने आज पार्टी को नेशनल पार्टी बना दिया।
इस तरह पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित देशभर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। बता दें कि पार्टी का गठन 2012 में हुआ था। 11 साल में आप अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

ऐसे बनी आम आदमी पार्टी

भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हुए अन्ना आंदोलन से निकलकर आप का गठन 2012 में हुआ था। समाजसेवी अन्ना हजारे और आंदोलन से जुड़े कुछ लोगों का मानना था कि राजनीति में नहीं आना चाहिए, लेकिन आईआरएस अधिकारी रहे अरविंद केजरीवाल व उनके साथ के कुछ लोगों की राय अलग थी और ये राजनीति में आकर राजनीति बदलने की बात कहते हुए आगे बढ़ गए।

एक साल बाद ही 2013 में आम आदमी पार्टी ने पहला चुनाव लड़ा। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में आप दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसे 28 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने उसे बाहर से समर्थन दिया और दिल्ली में केजरीवाल की सरकार बन गई, लेकिन यह सरकार अधिक दिनों तक नहीं चल सकी, 49 दिन बाद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया।

आप ने 2014 का लोकसभा चुनाव देश की 400 सीटों पर लड़ा। केजरीवाल वाराणसी से नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े। इसके नतीजे अच्छे नहीं रहे। आप के हाथ कुछ नहीं लगा। दिल्ली में भी एक भी सीट नहीं मिली। आप सिर्फ पंजाब में चार सीटों पर जीत दर्ज कर सकी।

भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार (10 अप्रैल) को अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है. वहीं, एनसीपी और टीएमसी ये दर्जा छिन गया है.
आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

दो राज्यों में है आम आदमी पार्टी की सरकार

आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है। पंजाब में 2022 में विधान सभा के चुनाव हुए थे, जहां पार्टी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी। फरवरी 2020 में भी केंद्र शासित प्रदेश व राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पार्टी ने कब्जा जमा लिया था। इसी साल दिल्ली एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी ने पहली बार अपना मेयर बनाकर इतिहास रच दिया।

इन पार्टियों को राज्य स्तरीय पार्टी में रूप में मिली मान्यता

इसके अलावा रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को पश्चिम बंगाल में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई। मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नगालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। त्रिपुरा में टिपरा मोथा पार्टी को एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई है। बीआरएस (BRS) को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई।

क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी की दर्जा मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया है। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है।

हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।

आज पार्टी मुख्यालय में होगा

जश्नराष्ट्रीय पार्टी बनने की खुशी में आज पार्टी मुख्यालय में जश्न मनेगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री देश के नाम अपना संदेश देंगे। जश्न के लिए तैयारी की जा रही है।

आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि

बता दें कि इस साल कर्नाटक और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कर्नाटक में जोर-शोर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। पिछले साल 2022 दिसंबर में गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में भी AAP ने अच्छा प्रदर्शन किया था। जहां पार्टी को करीब 12 प्रतिशत वोट मिले थे।

दो राज्यों में है आम आदमी पार्टी की सरकार

आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है। पंजाब में 2022 में विधान सभा के चुनाव हुए थे, जहां पार्टी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी। फरवरी 2020 में भी केंद्र शासित प्रदेश व राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पार्टी ने कब्जा जमा लिया था। इसी साल दिल्ली एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी ने पहली बार अपना मेयर बनाकर इतिहास रच दिया।
और आज पार्टी में खुशी की लहर हैं!!!

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join