Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Health

IMA ने कोरोना के बढ़ते मामलो के पीछे बताई ये वजह।

April 10, 2023 Rupali Parihar 1 min read
covid

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर लोगों के बीच वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। देश के कुछ राज्यों में वायरस के बढ़ते मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,880 नए मामले दर्ज किए गए है।

IMA ने बताई वजह।

आईएमए ने कहा, “हमारे देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों की वजह है कोविड नियमों का सही तरीके से पालन ना करना, लो टेस्टिंग रेट और कोविड के एक नए संस्करण का फैलना हो सकता है।” आईएमए ने कहा, “हमारे देश में हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के पीछे कोविड-19 के प्रति बेफिक्र व्यवहार, कम परीक्षण दर और कोविड के एक नए संस्करण का उभरना एक बड़ा कारण हो सकता है।” इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।

दो दिन राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के अस्पतालों में तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सोमवार और मंगलवार को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की घोषणा की है। आपको बता दें कि इस प्रक्रिया में सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्वास्थ्य केंद्रों के भाग लेने की संभावना है। वहीं, सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मॉक ड्रिल के पहले दिन दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल की तैयारियों का निरीक्षण किया।

दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में चार-चार मौतें दर्ज की गई है, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और राजस्थान में एक-एक मौत हुई है और केरल में दो मौतें दर्ज की गई है।सवास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.08 प्रतिशत है और राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.73 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join