Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Entertainment

बेटी मालती संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा। VIP ट्रीटमेंट मिलने पर भड़के लोग।

April 7, 2023 Rupali Parihar 1 min read
priyanka

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने बेटी मालती को गणपति बप्पा का आशीर्वाद दिलवाया। ये पिचर्स सोशल मीडिया पर वायरल है वही कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे तो कुछ प्रियंका चोपड़ा को मंदिर में मिले vip ट्रीटमेंट की आलोचना भी करते दिख रहे है।

बेटी संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका।

प्रियंका गुरुवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची. वहीं उन्होंने दर्शन के दौरान की तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं. सामने आई फोटोज में प्रियंका मालती को गोद में लिए बप्पा के दर्शन कराते नजर आ रही हैं. तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “एमएम (मालती मैरी) की इंडिया की पहली ट्रिप श्री सिद्धिविनायक के आशीर्वाद से पूरी होनी थी.”

vip ट्रीटमेंट से नाराज लोग।

इस वीडियो को देख जहां फैन्स ने प्रियंका की बेटी मालती पर प्यार उड़ेला, वहीं कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को मंदिर में वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने पर आपत्ति जताई। यूजर्स ने सवाल किया कि सिद्धिविनायक मंदिर में न तो फोटो खींचने की परमिशन है और न ही वीडियो बनाने की। तो फिर प्रियंका को इतनी ढील क्यों दी गई?

सिटाडेल के प्रमोशन में बिजी है प्रियंका।

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी संग कुछ दिनों पहले ही मुंबई आई हैं। नीता अंबानी कल्चरल सेंटर लॉन्च के मौके पर वो अपनी फैमिली के साथ पहुंचीं थीं। वहीं इन दिनों ‘सिटाडेल’ प्रमोशन में प्रियंका पूरी तरह से जुटी है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join