Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Business

फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट। मुकेश अम्बानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति।

April 5, 2023 Rupali Parihar 1 min read
mukesh

मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गये हैं। ‘फोर्ब्स’ ने मंगलवार को जारी 2023 के अरबपतियों की सूची में यह जानकारी दी। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने लगातार दूसरे साल टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। वे 2023 में 83.4 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 9वें स्थान पर रहे।

मुकेश अंबानी दुनिया में 9वें सबसे अमीर

मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 9वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। फोर्ब्स ने कहा कि पिछले साल अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई।  इस तरह उन्होंने टॉप 10 में एक बार फिर अपनी जगह बनाई है. इस लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले स्थान पर आए हैं और उनकी कुल संपत्ति 211 अरब डॉलर की रही है।

गौतम अडाणी 24वें नंबर।

एशिया में मुकेश सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लिस्ट में इस साल मुकेश अंबानी माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर, गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से ऊपर हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में पहले नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट, दूसरे पर एलन मस्क और तीसरे स्थान पर जेफ बेजोस हैं।वहीं इस लिस्ट में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी 24वें नंबर पर है। अडाणी 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। तब उनकी नेटवर्थ लगभग 126 बिलियन डॉलर थी। अमेरिका के शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से जारी एक रिपोर्ट के बाद उनकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

भारतीय अरबपतियों की संख्या बढ़कर 169 पर पहुंची।

फोर्ब्स की अरबपतियों की इस लिस्ट में कुल 169 भारतीयों का नाम है। पिछले साल इनकी संख्या 166 थी। संख्या भले ही बड़ी हो लेकिन इनकी कुल नेटवर्थ में 10% की गिरावट दर्ज की गई है। इनकी नेटवर्थ पिछले साल की तुलना में 750 बिलियन डॉलर से गिरकर 675 बिलियन डॉलर पर आ गई है। इस गिरावट का अधिकांश हिस्सा गौतम अडाणी का है।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर  55वीं रैंक पर।

गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बने रहे। हालांकि अडानी समूह की कंपनियों के शेयर की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद कुल 47.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ग्लोबल लिस्ट में 24वें स्थान पर आ गए हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर 25.6 अरब डॉलर की संपत्ति और 55वीं रैंक के साथ लिस्ट में भारतीयों में तीसरे स्थान पर हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join