Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Jun 23, 2026 | New Delhi
Health

हो जाए सावधान। कोरोना का कहर फिर एक बार !!

April 4, 2023 Megha Jain 1 min read
c

महामारी के तीन वर्ष बीत चुके हैं। हालांकि इसके बाद भी महामारी का खतरा अब तक टला नहीं है। न केवल भारत बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। जो दर्शाता है कि अभी भी इस तरह की आपदाओं के लिए मानव जाति तैयार नहीं है। ऐसे में प्रकृति के साथ होता खिलवाड़ कितना सही है यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। आइए आंकड़ों से समझते हैं देश दुनिया में कोविड-19 की कैसी है स्थिति। 

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है
देश में पिछले एक महीने में एक्टिव केस में साढ़े 7 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 3 मार्च को एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 686 थी, जो बढ़कर 20 हजार 219 हो गई है। यह संख्या अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 23 अक्टूबर को एक्टिव केस 20 हजार 601 थे।

होस्टल में 19 छात्राएं संक्रमित पाई गई।

उधर, छत्तीसगढ़ के एक गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को 19 छात्राएं संक्रमित पाई गई हैं। सभी को क्वारैंटाइन किया गया है। इन छात्राओं के संपर्क में आने वाली दूसरे छात्रों की भी जांच की जा रही है।

40 दिनों में एक्टिव केस में 910% की बढ़ोतरी
बीते 40 दिनों में कोरोना के एक्टिव केस में 910% की बढ़ोतरी हुई है। 22 फरवरी को देश में सिर्फ 2 हजार एक्टिव केस थे, जो 2 अप्रैल तक बढ़कर 20 हजार से ज्यादा हो गए। देश में फरवरी में रोजाना के नए केस 200 से कम थे, मार्च के पहले हफ्ते में डेली केस का आंकड़ा 300 तक पहुंचा, 18 मार्च को 1071 केस दर्ज हुए। 29 मार्च के बाद से 3000 से ज्यादा डेली केस मिल रहे हैं।

देश में कोरोना की स्थिति भयावह।।

2 अप्रैल को देश में कोरोना के 3641 नए मामले सामने आए। 1800 लोग इस बीमारी से ठीक हुए, जबकि 11 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मामले दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश से आ रहे हैं। इन राज्यों में एक्टिव केस एक हजार से ज्यादा है।

महीनेभर में कोरोना के एक्टिव केस 7.5 गुना बढ़े:यह 7 महीने में सबसे ज्यादा; छत्तीसगढ़ में गर्ल्स हॉस्टल में 19 छात्राएं पॉजिटिव मिलीं

देश में पिछले एक महीने में एक्टिव केस में साढ़े 7 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 3 मार्च को एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 686 थी, जो बढ़कर 20 हजार 219 हो गई है। यह संख्या अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 23 अक्टूबर को एक्टिव केस 20 हजार 601 थे।

केरल में 4 हजार, महाराष्ट्र-गुजरात में 2 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना का सबसे असर देखने को मिल रहा है। इन दोनों ही राज्यों में एक्टिव केस 2 हजार से ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को 248 नए मामले आए, जबकि 1 मरीज की मौत हो गई। वहीं, गुजरात में 231 नए संक्रमित मिले, 349 मरीज ठीक हुए। गनीमत रही किसी की मौत नहीं हुई। केरल में सबसे ज्यादा 4740 एक्टिव दर्ज किया गया। कोरोना के शुरुआती दौर से अबतक राज्य में 71 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

दिल्ली में फिर बढ़े केस, अलर्ट पर सरकार
दिल्ली में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। यहां सोमवार को 293 नए मामले रिकॉर्ड किए गए। दो लोगों की मौत भी हुई। 2 अप्रैल को राजधानी में 429 मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 18% से ज्यादा है। यानी टेस्टिंग के दौरान 100 में से 18 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार अलर्ट है। कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

नोएडा में ओमिक्रॉन का XBB.1 सब वैरिएंट सबसे ज्यादा एक्टिव

नोएडा में तेजी से बढ़ रहे कोविड केस के लिए ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट XBB.1 जिम्मेदार है। हालिया मामलों के जीनोम एनालिसिस से यह बात सामने आई है। नोएडा में अधिकांश मरीजों में ये सब वैरिएंट ही है। इसके अलावा XBB.1.5, XBB.2.3 सब वैरिएंट के मरीज भी हैं। XBB.1 तेजी से संक्रमण को फैलाया है। इसकी रफ्तार पहले से 104 गुना तेज है

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join