Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

रामनवमी पर हुई हिंसा में धधके शहर, घरबार छोड़ने पर मजबूर हुए लोग!!

April 1, 2023 • Megha Jain• 1 min read
aag

रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी के बाद बिहार के ऐतिहासिक शहर सासाराम और नालंदा हिंसा की आग में सुलग गए. अब दोनों शहरों में शांति है, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है. सासाराम के हिंसाग्रस्त इलाकों से पीड़ित अपने घरों से पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं.

बिहार में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पैदा तनाव से बवाल मचा हुआ है. रामनवमी के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को पहले सासाराम में पथराव-आगजनी हुई. फिर नालंदा भी सुलग उठा. नालंदा में हालात और भी बिगड़े. पथराव के साथ फायरिंग भी हुई. 5 लोगों को गोली भी लगी. अब दोनों शहरों में शांति है. लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है. सासाराम में हिंसा का खौफ ऐसा है कि कुछ लोग घर छोड़ कहीं और चले गए. लोग कुछ सामान बांध रहे हैं. जबकि नालंदा के कई इलाकों में शुक्रवार के दंगे के बाद अब भी कई जगह धुआं उठ रहा है. लोग डरे हुए हैं. तबाही के निशान साफ दिख रहे हैं. डरे हुए लोग पलायन भी कर रहे हैं.   

दरअसल, बिहार के रोहतास और नालंदा जिले के मुख्यालय क्रमश: सासाराम और बिहार शरीफ में रामनवमी की शोभायात्रा खत्म होने ही वाली थी, तभी दोनों शहर धधक उठे. शेरशाह का शहर सासाराम और ऐतिहासिक शहर नालंदा पर हिंसा की आग की ऐसे जली कि लोग सिहर उठे.

सबसे ज्यादा हालात नालंदा में बिगड़े. रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो गुट भिड़ गए. दोनों ओर से पहले पत्थर चले. फिर गोलियां चलने लगीं. 5 लोगों को गोली भी लगी. देखते ही देखते बेकाबू भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी. कई गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं. कुछ देर तक ऐसा लगा मानो शहर में न पुलिस है और न ही कोई प्रशासन. जब तक पुलिस जागी तब तक शहर बदरंग हो चुका था. सड़कें जंग का मैदान बन चुकी थीं. 

अब बिहार के दोनों शहरों में हालात काबू में हैं. लेकिन तनाव बना हुआ है. धारा-144 लागू है. पुलिस बल तैनात है. डर अब भी है कि कहीं नफरत की आग फिर से भड़क…
नालंदा में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है. लोगों से शांति की अपील कर रही है. अफवाहों से आगाह कर रही है. वहीं, सासाराम में भी गश्त जारी है, लेकिन डर का माहोल बना हुआ हैं।।

अमित शाह का बिहार दौरा रद्द नहीं हो रहा है

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी की शोभायात्रा पर हमले के बाद बिगड़े हालात को काबू करने की कोशिश जारी है। इसी सिलसिले में पूरे रोहतास जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। सासाराम में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएँ बंद कर दी गई हैं। हालात के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह का दौरा भी रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी।

सम्राट चौधरी ने पत्रकारों को जानकारी दी कि जिले में बिगड़े हालात के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएँ बंद हैं और धारा 144 लागू है। ऐसे में एक साथ 4 या उससे अधिक लोग एक स्थान पर जमा नहीं हो सकते। इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री का सासाराम दौरा स्थगित कर दिया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अमित शाह का बिहार दौरा रद्द नहीं हो रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार (1 अप्रैल 2023) की शाम वे पटना पहुँचने वाले हैं। रविवार (2 अप्रैल) को नवादा में एक रैली को संबोधित करेंगे

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join