Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

सांसद संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी। लॉरेंस बिश्नोई ने दी धमकी।

April 1, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
sanjay raut

महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और उद्धव गुट के नेता संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है। दावा किया गया है कि धमकी देने वाले ने उन्हें मैसेज किया कि ‘तेरा भी मूसेवाला जैसा हाल कर दूंगा। ‘ रिपोर्टों में कहा गया है कि कथित धमकी संजय राउत को उनके मोबाइल पर मिली है। भेजने वाले ने वॉट्सऐप पर मेसेज भेजा है, जिसमें लिखा है कि दिल्ली में एके-47 राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।

जान से मारने की मिली धमकी।

दावा किया गया कि संजय राउत को एक मैसेज में कहा गया है कि ‘तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके 47 से उड़ा दूंगा, मूसेवाला हो जायेगा। सलमान और तू फिक्स’ यह धमकी लोरेंस बिश्नोई के नाम से दी गई है. यह टैक्स्ट मैसेज के रूप में मिली है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मैसेज भेजने वाला व्यक्ति पुणे का होने की जानकारी है. इसमें उसने लिखा है कि, मार दूंगा, हिन्दू विरोधी, दिल्ली में मिलो, सिद्धू मूसेवाला टाइप में AK47 से उड़ा दूंगा।

संजय राऊत क्या बोले।

वहीं इसपर संजय राऊत ने कहा है कि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, यह सरकार आने के बाद हमारी सुरक्षा हटाई गई, मैंने इस मामले में किसी को कोई पत्र नहीं लिखा है. एक मुख्यमंत्री का बेटा मेरे पर हमला करने की साजिश करता है, सच क्या है, हमें मालूम है. कल भी मुझे धमकी आई है, इसकी सूचना मैंने पुलिस को दे दी है. गृहमंत्री ने क्या किया हमें बताएं।

सलमान खान को मिली थी धमकी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को खत्म करने की धमकी भी दी थी। मार्च 2022 में, सलमान खान के कार्यालय को सालों पहले एक काले हिरण को ‘मार’ कर बिश्नोई समुदाय को ‘अपमानित’ करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी मिली थी। लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता से माफी मांगने या ‘परिणाम भुगतने के लिए तैयार’ रहने को कहा था।

इंटव्यू में गैंगस्टर ने कहा था कि, सलमान खान को माफी मांगनी होगी. सलमान बीकानेर में हमारे मंदिर में जाकर माफी मांग लें। अभी तो मैं गुंडा नहीं हूं, लेकिन सलमान खान को मारकर गुंडा बन जाऊंगा. मेरे जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join