Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
India

इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने एयर होस्टेस से की बदतमीजी।

April 1, 2023 Rupali Parihar 1 min read
indigo

इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने पर मुंबई पुलिस ने गुरुवार को स्वीडन के एक नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 63 साल के क्लास एरिक हेराल्ड जोनासम के रूप में हुई है। बैंकॉक से मुंबई आने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-1052 में यह घटना घटी।

पैमेंट करने के बहाने हाथ पकड़ा।

एयर होस्टेस ने मीडिया से बात करते हुए बताया, ‘समस्या तब शुरू जब मैंने एरिक को बताया की सी फूड नहीं है। मैंने उन्हें चिकन मील सर्व किया। इसके बाद मैंने पेमेंट के लिए POS मशीन लेकर उसके पास पहुंची, तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने एयर होस्टेस का हाथ गलत तरीके से पकड़ लिया। मैंने हाथ पीछे किया और कार्ड का पिन डालने के लिए कहा। लेकिन उसने हद पार कर दी। वह अपनी सीट से उठा और सभी यात्रियों के सामने बदतमीजी करने लगा। जब मैं जोर से चिल्लाकर बताया कि वह बदतमीजी कर रहा है। तब वह अपनी सीट पर बैठ गया।’

इंडिगो के स्टाफ को दी गालियां।

पीड़ित एयर होस्टेस ने आरोप लगाया कि यात्री ने इंडिगो के स्टाफ को गालियां भी दीं और अन्य यात्रियों के साथ भी झगड़ा किया। शिकायत के बाद फ्लाइट के मुंबई पहुंचने आरोपी यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी।

आरोपी के वकील ने दी सफाई।

इस बीच आरोपी के वकील ने बताया, “वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है। उसका शरीर कांपता है। वह बिना मदद के कुछ भी पकड़ नहीं सकता। जब उसने क्रू के हाथ पकड़ा तब वह पेमेंट मशीन को पकड़ने की कोशिश कर रहा था।”

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join