Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 29, 2026 | New Delhi
Business

Free Solar Chulha Yojana 2024 : सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री में सोलर चूल्हा ,जानिये आवदेन की प्रक्रिया

November 16, 2024 Sarita Singh 1 min read
Untitled design 2024 11 16T002117.945
Untitled design 2024 11 16T002117.945

Free Solar Chulha Yojana 2024

Free Solar Chulha Yojana 2024 : केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है. इसी तरह सरकार महिलाओं के लिए एक और योजना चला रही है जिसे सौर चूल्हा योजना कहते हैं, इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को सूर्य की ऊर्जा से चलने वाला सोलर चूल्हा प्रदान किया जाता है ताकि महिलाओं को खाना बनाने में दिक्कत ना हो .

Untitled design 2024 11 16T002011.548

आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवार ऐसे हैं जहां महिलाओं की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण महिलाओं को चूल्हे पर खाना पकाना पड़ता है हालांकि सरकार की तरफ से एलपीजी गैस योजना भी चलाई जा रही है फिर भी बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जिनको अभी भी इस योजना का लाभ नहीं मिला है अब सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना से महिलाएं सौर चूल्हे का लाभ ले सकेंगे।

इसके अंतर्गत घर की छतों पर सोलर प्लेट लगाई जाती है और उसका कनेक्शन चूल्हे से किया जाता है ,इसमें एक बैटरी भी दी जाती है ताकि अगर सूर्य की रौशनी न भी मिले तो भी खाना पकाया जा सके।

Free Solar Chulha Yojana 2024 का उद्देश्य

Free Solar Chulha Yojana 2024 का उद्देश्य महिलाओं को सोलर चूल्हा प्रदान करके वातावरण में होने वाले प्रदूषण को कम करना है क्योंकि आज भी कई महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाती है जिसके कारण निकलने वाला धुआँ हमारे वातावरण को प्रदूषित करता है ,इसके अलावा एलजी पेट्रोलियम गैस की भी बचत होगी क्योंकि एलपीजी वर्तमान में काफी महंगा हो गया है इसलिए सरकार Free Solar Chulha Yojana 2024 से महिलाओं को सुविधा दे रही है जिसके द्वारा वे सौर ऊर्जा से खाना बना सकेंगे और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहे.

Untitled design 2024 11 16T002045.895

Free Solar Chulha Yojana 2024 कौन कर सकता है आवेदन

  • Free Solar Chulha Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए आवेदक को भारत का मूल निवासी होना आवश्यक है
  • इस योजना के अंतर्गत महिला के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम होना आवश्यक है
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला के परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए
  • इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा
  • इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला को दिया जाएगा
  • इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार में केवल एक महिला को ही योजना का लाभ दिया जायेगा

Free Solar Chulha Yojana 2024 कैसे करेंगे आवेदन

Free Solar Chulha Yojana 2024
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • इसके बाद आपको इंडियन ऑयल फॉर यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आप इंडियन ऑयल फॉर बिजनेस के ऑप्शन पर क्लिक करे
  • अब आप इंडियन सोलर कुकिंग सिस्टम के ऑप्शन को चुने
  • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आ जाएगा जिसमें आप अपनी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें
  • अब आप अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें इसके बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक करे
Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join