Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Wed, Apr 29, 2026 | New Delhi ☀
Jobs

NICL Recruitment 2024 में इन पदों पर अधिसूचना जारी ,जानिये चयन प्रक्रिया

October 26, 2024 Sarita Singh 1 min read
21 4

NICL Recruitment 2024

NICL Recruitment 2024 में 500 सहायकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें 24-10-2024 से आवेदन शुरू हो चुके हैं वहीं इसमें ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 11.2024 है इस पर आवेदन करने के इक्छुक अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं .

NICL में 500 सहायकों की भर्ती के लिए आवदेन शुरू हो चुकी है बता दें कि इसकी परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा 30-11-2024 को आयोजित की जाएगी तथा चरण 2 की ऑनलाइन परीक्षा 28.12.2024 को आयोजित की जाएगी आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से

पद

NICL Recruitment 2024

NICL Recruitment 2024 में 500 पदों के लिए भर्ती निकली है जिसमे से अलग अलग श्रेणियों के लिए पदों की संख्या अलग अलग है

एससी- 43 पद
एसटी- 33 पद
ओबीसी-113 पद
ईडब्ल्यूएस- 41पद
यूआर- 27 पद

आवेदन के लिए पात्रता

21 6

NICL Recruitment 2024 में अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक अथवा उसके समकक्ष में से कोई योग्यता होनी चाहिए ,इस इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा को पढ़ने और लिखने और बोलने का ज्ञान होना आवश्यक है।

क्षेत्रीय भाषा के ज्ञान का पता लगाने के लिए अंतिम चयन से पहले क्षेत्रीय भाषा परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें अभ्यर्थी की क्षेत्रीय भाषा की कुशलता का परीक्षण किया जाएगा ,कुशल नहीं होने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा, वह व्यक्ति जिनकी आयु 21 और 30 वर्ष के बीच में है वे इसमें आवेदन कर पाएंगे।

परीक्षा

21 7

NICL Recruitment 2024 भर्ती के लिए परीक्षा दो चरणों में संपन्न होगी पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा 30-11-2024 को होगी जिसमें 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी ,परीक्षा की अवधि 100 मिनट की होगी जिसमें तीन खंड दिए जाएंगे, जिसमें उम्मीदवारों को प्रत्येक परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।

चरण दो को मुख्य परीक्षा भी कहा जाता है यह दो अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी ,जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे इसमें परीक्षा की अवधि 120 मिनट की रहेगी और इसमें पांच खंड शामिल किए जाएंगे। जिसमें सभी खण्डों में अभ्यर्थियों को पास होना आवश्यक होगा।

शुल्क

NICL Recruitment 2024 में इन पदों पर आवेदन के लिए एससी, एसटी ,पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क ₹100 होगा तथा सामान्य वर्ग के लिए 850 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है .

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा देनी होगी, इन दोनों परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार का क्षेत्रीय भाषा में परीक्षण किया जाएगा, क्षेत्रीय भाषा में उत्तीर्ण होने के बाद ही उम्मीदवार का चयन किया जायेगा ।

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join