Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 20, 2026 | New Delhi
Science

आसमान सीधी रेखा में दिखे पांच ग्रह। क्या आपने देखा ये अद्भुत नज़ारा।

March 29, 2023 Rupali Parihar 1 min read
planet

आसमान में मंगलवार रात को एक साथ 5 ग्रह दिखाई दिए। शाम को 7.30 बजे के बाद करीब आधे घंटे तक मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और अरुण पश्चिम में क्षितिज में चांद के पास दिखाई दिए। होराइजन लॉन से आधी रात तक लोगों ने यह अद्भुत दृश्य देखा। लेकिन कुछ ही समय बाद बुध और बृहस्पति गायब हो गए। इस अद्भुत दृश्य को दुनियाभर के किसी भी कोने से देखा जा सकता था।

2004 में भी देखा गया था ये नजारा।

इससे पहले ऐसा नजारा साल 2004 में देखा गया था. यह बुध ग्रह को भी देखने का एक विशेष मौका है. क्योंकि, यह ग्रह अक्सर सूर्य की तेज रोशनी के कारण छिप जाता है. शुक्रवार से शुरू हुआ यह अद्भुत नजारा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार तक दिखाई देगा. खगोल वैज्ञानिकों ने बताया कि ऐसा नजारा अब दोबारा 2040 में दिखाई दे सकता है।

सूर्यास्त के बाद आधे घंटे तक ही दिखे मर्करी-जुपिटर।

इस खगोलीय घटना के बारे में नासा के एस्ट्रोनॉमर बिल कुक ने बताया कि इन पांच ग्रहों को दुनिया में कहीं से भी देखा जा सकता है। बस आसमान साफ होना चाहिए और पश्चिम का व्यू दिखाई देना चाहिए। जुपिटर, वीनस और मार्स आसानी से दिखाई दिए। वीनस बहुत चमकदार होता है। वहीं मार्स चांद के पास दिखा और उसमें लाल रंग की चमक थी। हालांकि, सूर्यास्त के आधे घंटे के बाद मर्करी और जुपिटर दिखना बंद हो गए।

प्लेनेटरी अलाइनमेंट क्या है?

प्लेनेटरी अलाइनमेंट का मतलब है जब कुछ ग्रह एक अलाइनमेंट में नजर आए. ये एक तरह का ऑप्टिकल इल्यूज़न है. National Geographic के मुताबिक सारे ग्रह सूर्य के चारों तरफ घूमते हैं. जब ये ग्रह पृथ्वी की तरह सूरज के एक तरफ़ होते हैं तो ऐसा लगता है कि ग्रह आस-पास हैं. इन्हें बिना किसी स्पेशल इक्विपमेंट के देखा जा सकता है. दरअसल आसमान में दिखने वाले इस अद्भुत खगोलीय नजारे को प्लैनेट परेड या प्लैनेट्स एलाइनमेंट कहा जाता है. इससे पहले पिछले साल 24 जून 2022 को एक कतार में पांच ग्रहों को साथ देखा गया था।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join