Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Oct 24, 2026 | New Delhi —
Business

21% तक बढ़ा क्रिप्टो टोकन का भाव, इनवेस्टर की हुई चांदी

March 25, 2023 • Sneha• 1 min read
cryptpo12 1

वैश्विक तौर पर चल रहे बैकिंग सकंट के दौरान स्टॉक और बॉन्ड मार्केट में तेजी से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है ऐसे में बिटकॉइन इनवेस्टर की हुई है चांदी. दुनिया भर में चल रहे बैकिंग सकंट के दौरान (Crypto currency bitcoin) क्रिप्टो मार्केट में आई शानदार मजबूती. दरअसल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में मार्च के महीनें में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसमें इसका भाव 21 प्रतिशत तक बढ़ चुका है.वहीं दूसरी तरफ S&P 500 में 1.4 फीसदी की गिरावट को दर्ज किया गया है साथ् ही गोल्ड की कीमत में 8 फीसदी का उछाल देखा गया.

पूरी दुनिया में जहां इस समय लगातार कोई ना कोई बैंक बंद हो रहा है वहीं (Crypto currency Bitcoin) क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में उछाल देखनें को मिल रहा है. ऐसे माहौल में अक्सर एसेटस के टूट जाने का खतरा होता है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में एक बेहतरीन बढ़ोतरी इस दौरान देखनें को मिल रही है.

निवेशक इस बार इक्विटी मार्केट और बॉन्ड मार्केट के बदले गोल्ड में निवेश् करते नजर आ रहे है.

जानें क्या है भाव क्रिप्टो टोकन

दरअसल, बीते सात दिनों में बिटकॉइन के भाव में 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी को देखा गया है जिसके चलते इसकी कीमत 27,956.80 डॉलर तक हो चुकी है. वहीं Ethereum की कीमत में भी भारी उछाल देखने को मिला है जिसमें बढ़कर इस टोकन की कीमत 1,758.44 डॉलर के स्तर पर जा पहुंची है.बीएनबी की कीमत बढ़कर हुई 334.83 डॉलर.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join