Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Automobile

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G और Nord Buds 2 TWS ईयरबड्स भारत में 4 अप्रैल को हो रहे हैं लॉन्च

March 25, 2023 Megha Jain 1 min read
1 plus

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G और Nord Buds 2 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (TWS) भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च हो रहे हैं। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए इसकी जानकारी दी है और साथ ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ‘नोटिफाई मी’ का ऑप्शन भी शुरू कर दिया है। अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 Lite का अपग्रेड होगा। वहीं, OnePlus Nord Buds 2 ईयरबड्स मौजूदा Nord Buds के अपग्रेड होंगे। स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ समय में हमें कई लीक्स देखने को मिल चुके हैं, जिनकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

कंपनी ने स्मार्टफोन की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें Nord CE 3 Lite 5G बिल्कुल नए पेस्टल लाइम कलर में दिखाई दे रहा है। इसमें Oppo Reno 8T के समान दो बड़े कैमरा रिंग दिए गए हैं। हालांकि ओप्पो फोन के समान मॉड्यूल शामिल नहीं है। LED फ्लैश की प्लेसमेंट भी अलग है।

स्मार्टफोन और बड्स का लॉन्च इवेंट 4 अप्रैल को शाम 7:00 बजे ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G अन्य वनप्लस डिवाइस के समान Amazon.in, OnePlus.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर बेचा जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने अभी से अर्ली बर्ड ऑफर्स की घोषणा भी कर दी है। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी के शुरुआती खरीदारों को कोई वनप्लस प्रोडक्ट फ्री (सीमित ऑफर) मिलेगा। इसके अलावा, एक्सटेंडेड वारंटी प्लान पर एक्सक्लूसिव डिस्काउंट दिया जाएगा। कीमत पर इंस्टेंट डिस्काउंट के लिए बैंक ऑफर भी होगा।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G और Nord Buds 2 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (TWS) भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च हो रहे हैं। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए इसकी जानकारी दी है और साथ ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ‘नोटिफाई मी’ का ऑप्शन भी शुरू कर दिया है। अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 Lite का अपग्रेड होगा। वहीं, OnePlus Nord Buds 2 ईयरबड्स मौजूदा Nord Buds के अपग्रेड होंगे। स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ समय में हमें कई लीक्स देखने को मिल चुके हैं, जिनकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

OnePlus ने Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन और Nord Buds 2 के 4 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने की घोषणा की है। कंपनी ने स्मार्टफोन की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें Nord CE 3 Lite 5G बिल्कुल नए पेस्टल लाइम कलर में दिखाई दे रहा है। इसमें Oppo Reno 8T के समान दो बड़े कैमरा रिंग दिए गए हैं। हालांकि ओप्पो फोन के समान मॉड्यूल शामिल नहीं है। LED फ्लैश की प्लेसमेंट भी अलग है।

एक्सटेंडेड वारंटी प्लान पर एक्सक्लूसिव डिस्काउंट दिया जाएगा

स्मार्टफोन और बड्स का लॉन्च इवेंट 4 अप्रैल को शाम 7:00 बजे ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G अन्य वनप्लस डिवाइस के समान Amazon.in, OnePlus.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर बेचा जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने अभी से अर्ली बर्ड ऑफर्स की घोषणा भी कर दी है। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी के शुरुआती खरीदारों को कोई वनप्लस प्रोडक्ट फ्री (सीमित ऑफर) मिलेगा। इसके अलावा, एक्सटेंडेड वारंटी प्लान पर एक्सक्लूसिव डिस्काउंट दिया जाएगा। कीमत पर इंस्टेंट डिस्काउंट के लिए बैंक ऑफर भी होगा।

फोन 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा।

बता दें कि हैंडसेट हाल ही में Geekbench पर देखा गया था, जिससे पता चला था कि फोन मॉडल नंबर CPH2465 के साथ आएगा। इसमें यह भी पता चला था कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में Qualcomm Snapdragon 695 SoC मिलेगा। इसके अलावा, इसके आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 13 के साथ आने की भी जानकारी दी गई थी। फोन 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा।

डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का IPS LCD फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके कथित तौर पर 5,000mAh की बैटरी के साथ आने की भी जानकारी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join