Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Business

Festive Season 2024: जानें किस बैंक के कार्ड पर मिल रहा है विशेष डिस्काउंट

September 21, 2024 Durgesh Yadav 1 min read
November Festivals

त्योहारों का मौसम आते ही ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ जाता है, और इस बार भी Festive Season 2024 में विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने अपनी सेल शुरू कर दी है. ऑनलाइन खरीदारी करने वालों के लिए यह समय बेहद खास होता है क्योंकि वे बेहतरीन डील्स और डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही, इस साल कई बैंकों ने भी अपने क्रेडिट कार्ड्स पर खास ऑफर्स पेश किए हैं, जिससे खरीदारों को शॉपिंग पर अतिरिक्त बचत मिल सके.

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में शॉपिंग करने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए किन-किन बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर शानदार डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं.

Amazon Great Indian Festival

HDFC बैंक का ऑफर

HDFC बैंक अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर्स लेकर आया है. 30 अक्टूबर 2024 से HDFC VISA Contactless Credit Card पर 5% से 15% तक का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा, Mad over Donuts और Lookwell Salon पर भी 15% का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

कोटक महिंद्रा बैंक का खास ऑफर

Kotak Mahindra Bank अपने क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक छूट दे रहा है। क्रेडिट कार्ड से की गई खरीदारी पर 10% से लेकर अधिकतम 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. अगर आप Organic Harvest से 400 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करते हैं, तो 40% का विशेष छूट मिलेगा. इसके अलावा, कोटक क्रेडिट ईएमआई पर 8,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है.

ICICI बैंक का प्लैटिनम कार्ड ऑफर

ICICI बैंक भी इस फेस्टिव सीजन में अपने प्लैटिनम कार्ड धारकों को विशेष छूट और फायदे दे रहा है. इस कार्ड के लिए एनुअल और ज्वाइनिंग फीस माफ कर दी गई है. इसके साथ ही, फ्यूल सरचार्ज पर भी छूट मिल रही है। इसके अलावा, बैंक रिवॉर्ड पॉइंट्स और वाउचर्स भी ऑफर कर रहा है, जो आपकी शॉपिंग अनुभव को और भी खास बना देगा.

एक्सिस बैंक का बंपर डिस्काउंट

Axis Bank 25 सितंबर से 3 नवंबर 2024 तक अपने क्रेडिट कार्ड्स पर शानदार डिस्काउंट दे रहा है. Max Fashion से खरीदारी करने पर 5% का डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, अगर आप इस कार्ड का इस्तेमाल कर iPhone खरीदते हैं, तो आपको 8,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा.

SBI बैंक का फेस्टिव ऑफर

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने भी अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव सीजन में विशेष छूट की पेशकश की है. SBI Credit Card का इस्तेमाल कर Swiggy पर ऑर्डर करने पर 100 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा, Ather पर 7.5% और Blackberrys पर 5% का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

IDBI बैंक का ऑफर

IDBI Bank भी इस फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट दे रहा है। Swiggy Instamart और Swiggy Food पर 20% या अधिकतम 150 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसके अलावा, BookMyShow पर 25% और PVR तथा INOX पर टिकट बुकिंग पर भी 25% का डिस्काउंट मिल रहा है.

Amazon Festive Season

फेस्टिव सीजन में कैसे उठाएं ज्यादा फायदा?

त्योहारों के इस समय में, आप अपने बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले ऑफर्स का लाभ उठाकर अपनी शॉपिंग को और भी किफायती बना सकते हैं. यह न केवल आपको बेहतर छूट दिलाएगा, बल्कि खरीदारी का अनुभव भी और मजेदार बना देगा.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join