Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Technology

Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च।

March 24, 2023 Rupali Parihar 1 min read
smart phone 1

Redmi ने Redmi Note 12 सीरीज के नए फोन Redmi Note 12 4G को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Redmi Note 12 5G, Note 12 Pro 5G, Note 12 Pro+ 5G जैसे तीन फोन पहले से मार्केट हैं और अब कंपनी ने Redmi Note 12 4G को लॉन्च किया है। फोन को ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया है। खास फीचर्स की बात करें तो फोन स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट के साथ आता है। रेडमी नोट 12 में 4G कनेक्टिविटी मिलती है।

Redmi Note 12 4G की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 है। फोन में एंड्रॉयड 13 के साथ MIUI 14 मिलता है। सीरीज के तहत Redmi Note 12 4G में 6nm का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU है। Redmi Note 12 4G में 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है।

Redmi Note 12 4G की कीमत

रेडमी नोट 12 4जी सीरीज को यूके में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 199 यूरो है। फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है जिसमें गोमेद ग्रे, आइस ब्लू और मिंट ग्रीन शामिल हैं। फोन को इंडिया में 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इससे पहले Redmi Note 12 5G, Note 12 Pro 5G, और Note 12 Pro+ 5G को इंडियन मार्केट में पेश कर चुकी है। इनकी कीमत 299 यूरो, 399 यूरो और 499 यूरो हैं।

Redmi Note 12 4G की बैटरी

Redmi Note 12 4G में कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm का हेडफोन जैक, टाईप-सी पोर्ट, GPS, Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac और ब्लूटूथ 5.0 के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Redmi Note 12 4G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। रेडमी के इस फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join