Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Lifestyle

केवल 5 मिनट में कुक करके बनाएं लज़ीज़ मखाना चाट, जानिएं फुल रेसिपी

March 22, 2023 Simran Khan 1 min read
makhana Chat

Makhana Chat Recipe: मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है. जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस ड्राई फ्रूट में वो सभी पोषण तत्व मौजूद होते है. जो ना केवल हमारे शरीर को वो पोषण तत्व देते है. बल्कि ये ड्राई फ्रूट हमारे मस्तिष्क को भी तेज करता है.

कई लोग मखाना ड्राई फ्रूट ऐसे ही खाना पसंद करते है. तो कोई लोग इस ड्राई फ्रूट को घी में फ्राई कर के खाना पसंद करते है. लेकिन आप अगर मखाने को एक नई स्टाइल में खाना चाहते हैं. जिससे आपके मखाने और भी स्वादिष्ट हो जाएंगे. तो इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं. मखाना चाट के बारे में. ये चाट ना केवल खाने में स्वादिष्ट होगी. बल्कि देखने में भी टेस्टी लगेगी. आइए आपको बताते है Makhana Chat की फुल Recipe.

Makhana Chat की सामग्री

मखाना
आलू
दही
खीरा
हरी मिर्च
टमाटर
हरा धनिया
काली मिर्च पाउडर
इमली की चटनी
नींबू रस
नमक

Makhana Chat बनाने की पूरी विधि

• सबसे पहले आप आलू को उबालकर रख लें.

• अब उबले हुए आलू को अच्छी तरह से छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.

• अब इन आलू को छोटे छोटे टुकड़े में कटा लें. साथ ही इसमें खीरा, टमाटर, धनिया मिला लें.

• अब एक अलग कटोरी में दही लें. और उसको अच्छी तरह से फेट लें. इसमें आप चाहे तो थोड़ा पानी भी मिला सकते है.

• अब एक कढ़ाई में गैस ऑन कर के. मखाने को धीमी आंच पर सेख लें. इसके बाद आप इसको ठंडा होने के लिए अलग रख दें.

• अब ठंडे मखाने को भी दो टुकड़ों में काटकर रख लें.

• इसके बाद अब आप एक बड़ा बर्तन लें. अब इस बर्तन में कटे हुए मखाने, उबले कटे हुए आलू, टमाटर और खीरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.

• अब इसमें आप इमली की चटनी, काली मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और हरा धनिया पत्ता डालकर मिक्स कर लें.

• अब आपकी ये मखाना चाट बन कर रेडी है. इसे आप नाश्ते में या फिर शाम को चाय के साथ भी परोस सकते है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join