Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Oct 24, 2026 | New Delhi —
Business

म्यूचुअल फंड के जरिए अपने बच्चे के फयूचर को बनाए बेहतर, पढ़िए डिटेल्स

March 21, 2023 • Sneha• 1 min read
vhijnk

आज की बढ़ती हुई महंगाई को देख हर मां बाप ये चाहते है की उनके बच्चे का भविष्य अच्छा और उज्ज्वल रहे.ऐसे में बहुत से मां बाप सेविंग्स के बजाय पैसा इनवेस्ट करने की सोचते है जिससे उन्हें अच्छा रिर्टन मिल सके. दरअसल, बच्चों के लिए किया जाने वाला इनवेस्टमेंट एक लंबे समय के लिए होता है. ऐसे में म्यूचुअल फंड आपको दे रहा है एक बेहतर ऑप्शन. आपको बतादें इक्विटी निवेश के बारें में.लंबे समय के इनवेस्टमेंट के लिए ये एक अच्छा और बेहतर विक्लप है.

आपके बच्चों के लिए पैसें सेव करने के लिए ये इक्विटी निवेश का विक्लप सबसे बेहतर साबित हो सकता है.इस स्कीम के तहत आपके बच्चें को अच्छा रिर्टन मिलता है जिसमें उनकी पढ़ाई, शादी और अलग वित्तीय संबंधित चीजों को पूरा किया जा सकता है.चिल्ड्रन गिफ्ट म्यूचुअल फंड से आपके बच्चे को शिक्षा के साथ-साथ छात्रवृत्ति के लाभ भी मिलते है.

म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बहुत से ​तरीकें है.इसमें आप अपने बच्चों के लिए संयूक्त खाता खोलकर भी निवेश कर सकते है. ऐसे में जब बच्चे 18 साल के हो जाते है तो उन्हें उनके हिस्से प्राप्त ​कराए जाते है.इसके साथ ही बच्चों के लिए अनेको स्कीम भी लॉन्च किए गए है.

स्टेट बैंक ने बच्चों के लिए एसबीआई मैग्‍नम चिल्‍ड्रेंस बेनिफिट फंड लॉन्च किया है. जिसके त​हत 6 महीने में आपको 7.84 फीसदी और 2 साल में 51.25 फीसदी तक का रिर्टन मिलता हे.

इस फंड में निवेश करने का समय 5 से 15 साल तक हो सकता है. इसके लिए पहले से समय ​​को निर्धारित करलें. साथ ही अपने जरूरी डॉक्यूमेंट भी तैयार करलें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join