Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Jun 02, 2026 | New Delhi
Business

बंजर जमीन को बनाए कमाई का जरिया, ऐसे करे उपयोग

March 20, 2023 Sneha 1 min read
solar12

सरकार ने किसानों की मदद के लिए बहुत सी योजनाएं शुरू की ​है. उनमें से एक है प्रधानमंत्री कुसुम योजना. जिसके तहत किसानों को सोलर पंप लगवाने के लिए 60 फीसदी त​क सब्सिडी ​मिल रही है. किसान इस सोलर पंप को बंजर जमीन पर लगवा सकते है. इससे पैदा होने वाली बिजली का इस्तेमाल वे सिचाई में कर सकते है.

किसानों की कमाई को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना को 2019 में शुरू किया था.इस योजना के तहत किसानों को 60 फीसदी की सब्सिडी के हिसाब से सोलर पंप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. किसान इसे किसी खाली खेत या फिर किसी बंजर जमीन पर लगवा सकते है. सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई इस योजना का मकसद ये है की किसान प्रदूषण् रहित खेती कर सकें.साथ ही इस योजना के चलते किसान 25 वर्ष तक अच्छी कमाई भी कर सकता है. ये योजना ऊर्जा मंत्रालय द्वारा चलाई गई है.

सोलर पंप लगवाने के लिए किसान को केवल 10 प्रतिशत पैसे खर्च करने होगें. केंद्र और राज्य सरकार किसानों की मदद के लिए उनके अकाउंट में 60 फीसदी पैसे डालती है. जिसकी मदद से किसान आसाना से सोलर पंप को लगवा सकते है. ये योजना किसानों के लिए काफी मुनाफे का सौदा बन सकता है. क्योंकि सोलर पंप से पैदा होने वाली बिजली का इस्तेमाल किसान अपने खेतों की सिचाई के लिए कर सकते है और साथ ही वे बची हुई बिजली को बेच सकते है.

4 से 5 एकड़ जमीन में सोलर पंप लगवा कर किसान आसानी से लाखों की कमाई कर सकते है.

इस योजना में रजिस्ट्र्रेशन के लिए किसानों को आधार कार्ड, राशन कार्ड,आधार से लिंक फोन नंबर और खेती से जुड़े डॉक्यूमेंटस की जरूरत पड़ेगी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join