Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Tue, Apr 28, 2026 | New Delhi ☀
Jobs

UP Police Constable Exam 2024: पहली पाली की परीक्षा हुई सम्पन्न ,दूसरी पाली हुई शुरू

August 23, 2024 Sarita Singh 1 min read
Untitled design 19 2

UP Police Constable Exam की पहली पाली हुई सम्पन्न

UP Police Constable exam आज 23 अगस्त से आयोजित की जा रही है इसमें पहली पाली की परीक्षा अब समाप्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दिनांक 23 ,24 ,25 ,30 एवं 31 अगस्त को कई परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही है, जिसमें 60 हजार पदों के लिए भर्ती निकाली गई है इसमें 48 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यूपी में 5 दिन तक होने वाली भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है जो 5 दिनों तक चलेगी। इस परीक्षा में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,दिल्ली ,झारखंड आदि राज्यों सहित लगभग 26 राज्य शामिल होंगे। पुलिस कांस्टेबल एग्जाम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

दूसरी पाली की शुरुआत 3:00 बजे से हो चुकी है परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल ,लैपटॉप अंदर ले जाना सख्त मना है। उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इसमें लगभग 26 राज्यों से 960000 अभ्यर्थी यह परीक्षा दे रहे हैं. बता दें कि यह परीक्षा इसी साल फरवरी 2024 में हुई थी जो की पेपर लीक होने के कारण स्थगित कर दी गई थी ,अब यह परीक्षा फिर से आयोजित की जा रही है, इस बार परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लगभग 10000 पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्रों में तैनात किए गए है।

Untitled design 18 5

Selection process

इस परीक्षा में उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, शारीरिक पात्रता परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के अनुसार की जाएगी। परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी व पासपोर्ट साइज का फोटो लाना अनिवार्य है.

जीपी प्रशांत कुमार ने अपने बयान में कहा कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की थी जिसमें उन्होंने परीक्षा की तैयारी और वहां सुरक्षा इंतजामो को लेकर चर्चा की, पिछली बार पेपर लीक की वजह से इस बार सुरक्षा इंतजाम बहुत कड़े किए गए हैं. परीक्षा को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र में आने के सभी रास्तों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ,इसके साथ-साथ सभी परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा हॉल में किसी भी तरीके की पाठ्य सामग्री ,कागज का टुकड़ा ,इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस फोन कुछ भी ले जाना सख्त मना है अगर अभ्यर्थी के पास ऐसी कोई सामग्री पाई गई तो उसे परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एग्जाम के लिए कुछ जरूरी निर्देश

Untitled design 17 3

-परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से ले जाना होगा ,उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे से पहले पहुंचना होगा ,एग्जाम के आधे घंटे पहले एंट्री बंद हो जाएगी। उम्मीदवार को अपनी पहचान के रूप में आधार कार्ड ले जाना होगा इसके अलावा कोई अन्य पहचान पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

-परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड और आधार कार्ड से पहचान पत्र के रूप में सत्यापन किया जाएगा इसके बाद अभ्यर्थी को एंट्री दी जाएगी ,पहचान पत्र से मिलान नहीं होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा, गेट क्लोजिंग के टाइम में गेट बंद कर दिया जाएगा।

-यूपी कांस्टेबल का एग्जाम ओएमआर शीट पर लिया जाएगा, ओएमआर शीट में अपने उत्तर के विकल्प को अभ्यर्थी को नीले या काले रंग के बॉल पॉइंट पेन से भरना होगा और अपना उत्तर बदलने के लिए व्हाइटनर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

-परीक्षा में किसी भी तरह के कागज का टुकड़ा, इलेक्ट्रॉनिक पेन ,मोबाइल, घड़ी ,ब्लूटूथ डिवाइस, हैंडबैग, टोपी या खाने की कोई वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

-परीक्षा के दौरान यदि कोई भी अभ्यर्थी अपनी सीट बदलता हुआ पाया जाता है या परीक्षा के अंदर कोई भी कागजात आदान-प्रदान करता है ,तो उसे परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join