Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 09, 2026 | New Delhi
Lifestyle

Curd For Hair Growth: दही में मिलाकर लगाए यह सामान बाल हो जाएंगे लंबे घने और मुलायम

August 15, 2024 Farha Khan 1 min read
Curd For Hair Growth

Curd For Hair Growth

महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी सतर्कता बरतती है. हर एक महिला यही चाहती है कि उसके बाद लंबे घने और मजबूत होने के साथ-साथ शाइनी हो. इसके लिए महिलाएं बाजार में मिल रहे तमाम तरह के महंगे महंगे प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करती हैं और साथ ही घरेलू नुस्खे भी अपनाती है. लेकिन इसका रिजल्ट कुछ भी नहीं निकलता जिसके बाद महिलाओं को निराश होना पड़ता है.

अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते है. तो आपको बता दे आज इस खबर में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा देसी घरेलू नुस्खा, जिससे आपके बाल लंबे, घने और मुलायम होने के साथ साथ मजबूत भी होंगे. आज इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं दही के साथ कुछ चीजें मिलाकर अगर आप लगाएंगे अपने बालों में तो कैसे आपके बाल घुटनों से भी लंबे हो जाएंगे. तो आइए जानते है वो कौनसी चीजें है जो दही के साथ मिलकर स्कैल्प पर लगाने से बालों को मजबूती देने के साथ दोगुनी तेजी से लंबा करेंगी.

Dahi Methi

दही के साथ मेथी को मिलाकर लगाए

अगर आप भी अपने बाल लंबे करना चाहते हैं और शाइनी बनाना चाहता है, तो आप दही के साथ मेथी को मिलकर अपने बालों पर लगा सकता है. इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको दो चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर रख देना है. सुबह उन्हीं दानों को पानी में से निकालकर अच्छी तरीके से बारीक पीस लेना है. पीसी हुई मेथी के दानों को 4 से 5 चम्मच दही में मिलाकर अच्छी तरीके से पेस्ट बना लेना है. अब इस पेस्ट को आप लगभग 1 घंटे तक अपने बालों में अच्छी तरीके से स्कैल्प पर लगाए रखें. 1 घंटे बाद आप अपने बालों को किसी बिना केमिकल वाले शैंपू से अच्छी तरीके से धो लें. यह नुस्खा आप लगभग एक महीने तक हर हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें. इसका रिजल्ट आप खुद-ब-खुद देख सकेंगे. इससे आपके बाल टूटना झड़ना बंद हो जाएंगे, साथ ही आपके बालों के शाइन आएगी और डेंड्रफ भी नजर नहीं आएगी. यह नुस्खा एक घरेलू नुस्खा है जो नेचुरल तरीके से आपके बालों को मजबूती देने के साथ-साथ आपके बालों को दोगुना तेजी से बढ़ाएगी.

Dahi Alovera

बालों में लगाएं दही और एलोवेरा का पेस्ट

अगर आप भी अपने बालों की ग्रोथ तेजी से करना चाहते हैं तो आप बालों में दही और एलोवेरा का मिश्रण लगा सकते हैं. यह मिश्रण एक ऐसा नुस्खा है जो बालों को तेजी से लंबाई के पायदान में बढ़ाने में मदद करता है. इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको एक कटोरी में चार से पांच चम्मच दही लेना होगा. उसके बाद इसी दही वाली कटोरी में दो चम्मच ऐलोवेरा जेल डालकर अच्छे से इसको मिक्स कर ले. अब लगभग 30 मिनट तक इस पेस्ट को अपने बालों में लगाए रखें. इसके बाद आप अपने बालों को बिना केमिकल वाले शैंपू से धो लें. यह नुस्खा आपके बालों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इस से आपके बाल कमजोर नहीं होंगे बल्कि इस से मजबूती मिलेगी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join